बिलासपुर में पूर्व विधायक अरुण तिवारी पर पाकिस्तान ऑपरेशन और पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का केस दर्ज…

HomeCHHATTISGARHBILASPURबिलासपुर में पूर्व विधायक अरुण तिवारी पर पाकिस्तान ऑपरेशन और पीएम मोदी...

Date:

बिलासपुर : 03 जून 2025

जिले के सीपत के पूर्व विधायक अरुण तिवारी मुश्किलों में फंसे नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक प्रकरण दर्ज किया गया है। यह मामला भारत के पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया था, जिससे पन्ना नगर के रहने वाले रंजीत यादव आहत महसूस हुए। रंजीत यादव ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला पंजीबद्ध कर लिया है और संभावना जताई जा रही है कि पुलिस इस मामले में पूर्व विधायक से पूछताछ भी कर सकती है।

यह भी पढ़े :मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पचमढ़ी में 33.88 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया…

यह कोई पहली बार नहीं है जब अरुण तिवारी विवादों में आए हों। पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने अपनी पार्टी पर टिकट के बदले पैसे लिए जाने का आरोप लगाया था, जिसे लेकर उन्होंने पार्टी के लिए गंभीर संकट पैदा किया था। इस आरोप के समर्थन में उन्होंने एक ऑडियो भी मीडिया में जारी किया था, जिसने राजनीतिक हलकों में काफी हंगामा मचाया था।

अब इस नए मामले ने अरुण तिवारी को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। देखना होगा कि पुलिस आगामी कार्रवाई में क्या कदम उठाती है और पूर्व विधायक इस बार किस तरह से अपनी स्थिति साफ करते हैं।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले तय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ डीएसपी, आरआई और एएसपी स्तर पर व्यापक...

87 वर्षीय महिला ने मांगी इच्छामृत्यु, 90 लाख की संपत्ति हड़पने का आरोप; शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 87 वर्षीय महिला ने न्याय नहीं मिलने पर इच्छामृत्यु...

पानी मांगने के बहाने घर में घुसे युवक, दो नाबालिग बहनों को धमकाकर छीने रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस पानी मांगने के बहाने घर पहुंचे दो युवक नाबालिग बहनों...