26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, रायपुर में प्रॉपर्टी डीलर की आड़ में चल रहा था शराब का गोरखधंधा…

HomeChhattisgarhअवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, रायपुर में प्रॉपर्टी डीलर की आड़ में...

Date:

रायपुर : 03 जून 2025

राजधानी रायपुर के रामसागर पारा इलाके में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक श्याम धावडे और रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर जिला आबकारी विभाग की टीम द्वारा की गई।

मुखबिर की सूचना पर आदेश्वर कॉम्प्लेक्स के पीछे आयल मिल रोड स्थित एक व्यावसायिक परिसर में छापा मारा गया। वहां से मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई गई 79 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित मात्रा 59.25 लीटर और बाजार मूल्य ₹75,060 है। जब्त शराब में ब्लेंडर प्राइड, रॉयल चैलेंज, रॉयल स्टैग और मैकडॉवेल जैसे ब्रांड शामिल हैं।

यह भी पढ़े :बिलासपुर में पूर्व विधायक अरुण तिवारी पर पाकिस्तान ऑपरेशन और पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का केस दर्ज…

गिरफ्तार आरोपी अनिल जैन, पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है, लेकिन वह इस व्यवसाय की आड़ में अवैध शराब तस्करी में संलिप्त था। उसके किराए के कमरे से शराब की खाली पेटियां, बोतलें, ट्रैवल बैग और अन्य सामग्री भी बरामद हुई, जिससे लंबे समय से चल रहे अवैध कारोबार की पुष्टि होती है।

विभाग ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर कॉल डिटेल और डिजिटल लेन-देन की जांच शुरू कर दी है। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धाराओं 34(2), 36, 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी टेक बहादुर कुर्रे, उपनिरीक्षक आशीष सिंग, कौशल सोनी, नीलम स्वर्णकार और प्रकाश देशमुख की अहम भूमिका रही। विभाग का कहना है कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...