छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक, पांच से छह जून तक पूर्ण मानसून पहुंचने की संभावना…

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक, पांच से छह जून तक पूर्ण मानसून...

Date:

रायपुर : 25 मई 2025

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश में प्री-मानसून की एंट्री हो चुकी है और अगले कुछ दिनों में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि पांच से छह जून तक दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ में पूरी तरह से दस्तक दे सकता है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में इन दिनों गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज धूप और लू से राहत मिलती रहेगी, हालांकि तापमान में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून इस वर्ष सामान्य तिथि (1 जून) से पहले ही 24 मई को केरल पहुंच चुका है। वहीं, पूर्व-मध्य अरब सागर और उससे सटे दक्षिण कोंकण तट पर एक दबाव प्रणाली बनी हुई है। इस दबाव के कारण पूर्व-मध्य अरब सागर से होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ तक एक द्रोणिका सक्रिय है। यह द्रोणिका दक्षिण महाराष्ट्र, दक्षिण मराठवाड़ा और उत्तरी तेलंगाना से गुजर रही है, जो समुद्र तल से 1.5 से 3.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है।

आज भारी बारिश की चेतावनी:
आज रविवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है। राजधानी रायपुर में भी गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में स्पष्ट गिरावट देखी गई है। बीते 24 घंटों के भीतर प्रदेश में एक स्थान पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कृषि कार्यों के लिए अनुकूल मौसम
प्री-मानसून की सक्रियता से किसानों में भी उत्साह देखा जा रहा है। समय पर वर्षा की शुरुआत से खरीफ फसलों की बुआई की तैयारी में तेजी आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मानसून इसी गति से प्रदेश में आगे बढ़ता रहा, तो इस वर्ष कृषि उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति में सतर्क रहें। बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों और खुले मैदान में न जाएं। प्रशासन द्वारा भी आपातकालीन व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्टेशन पार्सल ऑफिस से नकली पनीर की बड़ी खेप जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच…

रायपुर, छत्तीसगढ़ रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय से संदिग्ध...

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 करोड़ का गांजा जब्त; पिता-पुत्र गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेड लाइंस • रायपुर पुलिस ने 200 किलोग्राम...