रायपुर में गांजा और नशीली टेबलेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल…

HomeCHHATTISGARHरायपुर में गांजा और नशीली टेबलेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस...

Date:

रायपुर, 16 मई 2025

राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने घर में गांजा और प्रतिबंधित नशीली टेबलेट छिपाकर रखे हुए थे और उसकी बिक्री की फिराक में थे। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई और आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत 15 मई को राखी थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम निमोरा स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ रखे हुए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घर की घेराबंदी कर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों — सागर भारती और ज्ञानेश्वर जोशी (दोनों निवासी रायपुर) — को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम गांजा तथा 136 नग नशीली टेबलेट (निट्रजपैम एवं स्पास्मो जुमला) बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹30,000 बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रायपुर पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगा, ताकि शहर में नशे के प्रसार पर लगाम लगाई जा सके। SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...