मुख्यमंत्री से वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर मास्टर जसराज ने की सौजन्य मुलाकात..

HomeCHHATTISGARHमुख्यमंत्री से वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर मास्टर जसराज ने की...

Date:

रायपुर, 14 मार्च 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधायक श्री धनेन्द्र साहू के नेतृत्व में वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर 9 वर्षीय मास्टर जसराज सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मास्टर जसराज का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में डिवीजन एवं मल्टीप्लिकेशन के सवालों का सबसे तेज जवाब देने के लिए दर्ज हुआ है। मुख्यमंत्री ने मास्टर जसराज को उनकी इन उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मास्टर जसराज के पिता श्री तरसेम सिंह ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि जसराज ने 2 मिनट में किसी भी 3 अंकों की संख्या को 1 से 9 तक के अंक से भाग देकर 100 से भी ज्यादा सवालों के उत्तर देकर देश के पहले सबसे कम उम्र के बच्चे के रूप में वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। इसी प्रकार एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में 1 मिनट 11 सेकंड में 50 सवालों का जवाब देकर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि जसराज को विभिन्न गतिविधियों में उनके टेलेंट के लिए 100 से भी ज्यादा प्रमाण पत्र मिले हैं। मास्टर जसराज जीडी गोयंका इंटरनेशनल स्कूल मैथ क्लास फोर्थ के स्टूडेंट है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मास्टर जसराज के आग्रह पर उन्हें ऑटोग्राफ भी दिया। इस अवसर पर मास्टर जसराज की माता श्रीमती जसप्रीत कौर, श्री सुखबीर सिंह और श्रीमती वंदना टांगसे भी उपस्थित थीं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...