29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

पत्थलगांव विधानसभा के सभी आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में प्राधिकृत अधिकारियों (अशासकीय) की नियुक्ति की गयी..

HomeChhattisgarhपत्थलगांव विधानसभा के सभी आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में प्राधिकृत अधिकारियों...

Date:

जशपुरनगर, 14 मार्च 2023
जशपुर जिले के सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक श्री अनिल कुमार तिर्की ने 13 मार्च को पत्थलगांव विधानसभा के 03 लैम्प्स समितियों-आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कांसाबेल, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कुर्राेग एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति चोंगरीबहार में प्राधिकृत अधिकारियों (अशासकीय) की नियुक्ति का आदेश जारी किया है।
विदित हो कि जिले में कुल 24 आदिम जाति सेवा सहकारी समितियां हैं जिनके संचालन हेतु निर्वाचित संचालक मण्डल का कार्यकाल विगत माह जुलाई 2022 एवं अगस्त 2022 में समाप्त हो जाने से समितियों के संचालन हेतु सहकारिता विभाग के शासकीय कर्मचारियों को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया था। लेकिन छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 के नियम 43-ख के उपनियम 4 (क) में ऐसे अशासकीय व्यक्ति, जो कि समितियों में ऋण, खाद बीज आदि लेते हैं तथा निर्वाचित होने हेतु पात्र हैं, को भी प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त करने का प्रावधान है।
नियम के अनुसार कलेक्टर के अध्यक्षता में बनी कमिटी के अनुशंसा पर पत्थलगांव विधानसभा के 03 आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों (कांसाबेल, कुर्राेग एवं चोंगरीबहार) में सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं जशपुर ने प्राधिकृत अधिकारियों (अशासकीय) की नियुक्ति की है। पिछले माह ही पत्थलगांव विधानसभा के 08 आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में सहायक पंजीयक द्वारा प्राधिकृत अधिकारियों (अशासकीय) की नियुक्ति की गयी थी। इस प्रकार अब पत्थलगांव विधानसभा के सभी 11 आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में प्राधिकृत अधिकारियों (अशासकीय) की नियुक्ति की जा चुकी है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...