सुशासन तिहार 2025 : आम नागरिक 8 से 11 अप्रैल तक कर रहे आवेदन, समाधान पेटियों में डाली जा रही हैं समस्याएं…

HomeCHHATTISGARHसुशासन तिहार 2025 : आम नागरिक 8 से 11 अप्रैल तक कर...

Date:

रायपुर, 08 अप्रैल 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर पूरे राज्य में सुशासन तिहार 2025 की शुरुआत हो गई है। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। पहले चरण के अंतर्गत 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक नागरिक समाधान पेटियों के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।

सुशासन तिहार के तहत ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में पंचायत भवनों, नगरीय निकाय कार्यालयों, जनपद, तहसील और कलेक्टोरेट कार्यालयों में समाधान पेटियाँ स्थापित की गई हैं। नागरिक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी समस्याओं के आवेदन समाधान पेटी में डाल सकते हैं।

तीन चरणों में होगा आयोजन
यह तिहार तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में आवेदन एकत्रित किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में आगामी एक माह के भीतर इन आवेदनों का निराकरण किया जाएगा, जबकि तीसरे चरण में 5 मई से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की भी समीक्षा की और निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन देकर अपनी समस्याओं को साझा करने की अपील की है, जिससे शासन उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठा सके।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

87 वर्षीय महिला ने मांगी इच्छामृत्यु, 90 लाख की संपत्ति हड़पने का आरोप; शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 87 वर्षीय महिला ने न्याय नहीं मिलने पर इच्छामृत्यु...

पानी मांगने के बहाने घर में घुसे युवक, दो नाबालिग बहनों को धमकाकर छीने रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस पानी मांगने के बहाने घर पहुंचे दो युवक नाबालिग बहनों...

सरकारी अस्पतालों की दवाओं पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, राज्यपाल से उच्चस्तरीय जांच की मांग…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस कांग्रेस ने सरकारी अस्पतालों में दवाओं की गुणवत्ता पर...