दुर्ग में नवरात्रि के दिन दर्दनाक हादसा: कन्या भोज के लिए निकली बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत, आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़…

HomeCHHATTISGARHदुर्ग में नवरात्रि के दिन दर्दनाक हादसा: कन्या भोज के लिए निकली...

Date:

दुर्ग: 06 अप्रैल 20265

दुर्ग। नवरात्रि के पावन मौके पर दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मोहन नगर थाना क्षेत्र के ओम नगर में कन्या भोज के लिए निकली एक मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची का शव एक कार की डिक्की में मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने घटनास्थल पर खड़ी तीन कारों में जमकर तोड़फोड़ की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया।

प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने बच्ची की मौत का कारण इलेक्ट्रिक शॉक बताया है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में अभी तक गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों की निगरानी में जांच की जा रही है।

फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस मामले से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़ :7 किलो प्रतिबंधित एनालॉग पनीर और 8 किलो एक्सपायरी खोवा जब्त, लाइसेंस निलंबित…

रायगढ़, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष जांच...

छत्तीसगढ़ को केंद्र से ₹50 करोड़ का बड़ा तोहफा! CBG मिशन में देश में नंबर-1 बना प्रदेश…

रायपुर, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने...