लोरमी में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मनाया होली मिलन समारोह…

HomeCHHATTISGARHलोरमी में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मनाया होली मिलन समारोह...

Date:

लोरमी: 26 मार्च 2025 (संवाददाता)

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी के मंगलम भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के साथ उल्लासपूर्वक होली का पर्व मनाया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ रंग-गुलाल खेलकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में नागरिकों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा, “बड़ी संख्या में आप सभी का इस कार्यक्रम में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे लोरमी परिवार का मिलन समारोह है।” उन्होंने भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने की बात कही और क्षेत्र के तेजी से विकास की कामना की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। प्रसिद्ध लोक गायिका गरिमा दिवाकर और उनकी टीम ने फाग गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे समां रंगीन हो गया। जैसे ही “मुख मुरली बजाए, छोटे से श्याम कन्हैया” जैसे गीत गूंजे, लोग झूम उठे और गुलाल उड़ाकर त्योहार का आनंद लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी शामिल हुए। इस होली मिलन समारोह ने लोरमी में एकता और उत्साह का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

ख़बरें और भी … व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिलेगी नई उम्मीद, रायपुर में होगा उपचार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना जरूरतमंदों...

आईटीआई जैजैपुर में प्रवेश शुरू, 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन…

सक्ती / छत्तीसगढ़ तकनीकी प्रशिक्षण के इच्छुक युवाओं के लिए...