ईरानी डेरा में रायपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, बदमाशों को घर से निकालकर थाने ले गई पुलिस…

HomeCHHATTISGARHईरानी डेरा में रायपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, बदमाशों को घर...

Date:

रायपुर : स्वतंत्र छत्तीसगढ़ (भूषण )

शहर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए रायपुर क्राइम ब्रांच ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने सुबह 5 बजे पंडरी इलाके के दलदल सिवनी स्थित ईरानी डेरा में छापा मारा। इस दौरान बदमाश अपने घर से आंख मलते हुए बाहर निकले, जिन्हें पुलिस ने तत्काल हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार पुलिस लगातार अपराधियों की धरपकड़ कर रही है। इसी कड़ी में ईरानी डेरा इलाके में दबिश दी गई, जहां यासीन अली और जमन अली को पकड़ा गया। यासीन अली पर नारकोटिक्स एक्ट, मारपीट और धमकी के तहत स्थाई वारंट था, जबकि जमन अली पर भी मारपीट और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन दोनों पर इलाके में नशे का सामान बेचने का भी आरोप है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महिला आरक्षकों को भी शामिल किया, ताकि बदमाशों के घरों में रहने वाली महिलाओं और बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो।

शहर में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए पुलिस लगातार बदमाशों को थाने बुलाकर परेड करवा रही है। इसी अभियान के तहत यह छापा मारा गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे अपराधियों में डर बना रहे और शहर में कानून व्यवस्था मजबूत हो सके।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...