आमानाका ओवरब्रिज के पास ट्रेन से कटकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत…

HomeCHHATTISGARHआमानाका ओवरब्रिज के पास ट्रेन से कटकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत...

Date:

रायपुर : 18 मार्च 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

सोमवार शाम तकरीबन 7.00 बजे हावड़ा-मुंबई रेल लाइन पर आमानाका ओवरब्रिज के पास एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि महिला के शव के कई टुकड़े हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अचानक रेल पटरियों पर आ गई, जिसके बाद वह ट्रेन के इंजन में फंस गई। सरस्वती नगर थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि मृतका की उम्र 70 वर्ष के आसपास की होगी | अब तक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन कुकुरबेड़ा क्षेत्र से एक महिला के लापता होने की सूचना मिली है। पुलिस इस आधार पर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव के अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के इलाकों में मृतका की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय निवासियों से अपील:
पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर किसी को लापता महिला की जानकारी हो तो वे तुरंत सरस्वती नगर थाने से संपर्क करें। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे प्रशासन से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीमा कंपनी को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, क्लेम खारिज करना पड़ा महंगा, 28 लाख से अधिक राशि चुकाने का आदेश…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बीमा क्लेम खारिज करने पर उपभोक्ता आयोग ने बीमा...

नगरीय प्रशासन विभाग का बड़ा फैसला, 18 अधिकारियों के तबादले; 7 दिन में जॉइनिंग नहीं तो रुकेगा वेतन…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जारी किए तबादला...

CCPL के बाद अब सूर्या कप का रोमांच, 63 दिनों तक रायपुर में गूंजेगा टेनिस क्रिकेट का जुनून…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 15 जून से रायपुर में शुरू होगा सूर्या कप...