बघेल निवास के लिए कांग्रेसी विधायकों का दल रवाना …

HomeCHHATTISGARHबघेल निवास के लिए कांग्रेसी विधायकों का दल रवाना ...

Date:

भिलाई : 10 मार्च 2025 (sc टीम)

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज 9 वें दिन की बैठक हंगामेदार रहने के आसार हैं।कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि प्रश्न काल को भी बाधित किया जा सकता है। कांग्रेस विधायक, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश के विरोध में बड़ा विरोध करने की तैयारी में है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ईडी की टीमें बघेल के भिलाई निवास कार्यालय में होने की वजह से भूपेश बघेल सदन पहुंचेंगे या नहीं। ताजा अपडेट है कि सभी कांग्रेस विधायक बघेल निवास के लिए रवाना हो गए है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। उनके भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर आज (सोमवार) सुबह चार गाड़ियों में टीम पहुंची है। दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, कि किस मामले में छापा पड़ा है। यह मामला शराब घोटाला, महादेव घोटाला और कोल लेवी स्कैम में से किसी एक का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के 14 ठिकानों पर छापे पड़े हैं। भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े कई ठिकानों पर भी रेड पड़ है। छापे की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े कथित शराब घोटाले के साथ ही कोल लेवी और महादेव सट्टा ऐप से जुड़ी हो सकती है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ड्यूटी पर जा रहे 108 वाहन के पायलट की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला…

जगदलपुर / छत्तीसगढ़ जगदलपुर के देउरगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग...

हाईटेंशन लाइन से टकराया स्ट्रीट लाइट का पोल, पांच मजदूर झुलसे, ठेकेदार को नोटिस…

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में स्ट्रीट...