क्राइम ब्रांच का आरक्षक कबाड़ी को छापे की पहले से देता था जानकारी,SP ने कर दिया सस्पेंड…

HomeCHHATTISGARHक्राइम ब्रांच का आरक्षक कबाड़ी को छापे की पहले से देता था...

Date:

दुर्ग : 04 मार्च 2025 (SC टीम )

एसपी जितेंद्र शुक्ला ने क्राइम यूनिट में पदस्थ आरक्षक रिंकू सोनी को ललित कबाड़ी और उसके बेटे से सांठगांठ कर पुलिस की रेड की जानकारी देने के मामले में सस्पेंड कर दिया है। उन्हें आरक्षक के बारे में सुराग मिला था, जिसकी जांच में पुष्टि हुई। फिर एसपी ने कार्रवाई की है।

दुर्ग एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक ललित साहू उर्फ ललित कबाड़ी और उसका बेटा प्रेम साहू जिले में बड़ा कबाड़ का अवैध कारोबार चलाते हैं। उनके गोडाउन में चोरी की ट्रक और अन्य गाड़ियां तक काटी जाती हैं। इसकी पुष्टि कई बार पुलिस की रेड से हो चुकी है और ललित और प्रेम साहू इसको लेकर जेल भी जा चुके हैं। पिछले महीने एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने छावनी सीएसपी और उस सर्किल के टीआई और उनकी टीम के साथ भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया में प्रेम साहू के गोडाउन में छापा मारा था। वहां पुलिस को बड़े पैमाने पर गाड़ियों के कटे हुए पार्ट्स मिले थे। जब उन गाड़ियों की एनओसी और बिक्रीनामा मांगा गया तो प्रेम साहू नहीं दे पाया।

इसके बाद पुलिस ने सारा माल जब्त किया और प्रेम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच के दौरान पता चला कि प्रेम को पुलिस की रेड की जानकारी लग चुकी थी। जिसके बाद वो काफी बड़ी मात्रा में कबाड़ वहां से निकाल चुका था। कम समय होने के कारण वह काफी सामान वहीं छोड़कर भाग गया था।

एसपी के निर्देश पर सीएसपी छावनी ने आरक्षक के मोबाइल और ललित कबाड़ी के मोबाइल की कॉल डिटेल चेक करने के साथ मोबाइल फोन की जांच करवाई। इसमें ललित कबाड़ी और उसके बेटे के मोबाइल में आरक्षक रिंकू साहू का नंबर सेव मिला। वहीं छापेमारी के दौरान और उससे पहले और बाद में ललित से बातचीत के भी सबूत मिले। इसके साथ ही यह भी सबूत मिला है कि आरक्षक और कबाड़ी के बीच वाट्सएप में बातचीत होती थी।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...