HomeCHHATTISGARHरायपुर के अम्बेडकर हॉस्पिटल में महिला के दिल से 5 किलो का...

Date:

रायपुर के अम्बेडकर हॉस्पिटल में महिला के दिल से 5 किलो का ट्यूमर निकाला गया है…

रायपुर : 26 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने इतिहास रच दिया है | डॉक्टरों ने पेशेंट के फेफड़े और हार्ट से चिपका पांच किलो का ट्यूमर निकाला | मरीज स्वस्थ होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुका है | ट्यूमर इतना बड़ा था कि मरीज दो महीनों से ठीक से सांस नहीं ले पा रही थी | ऑपरेशन के पहले उसे वेंटीलेटर पर रखना पड़ा | मेडिकल की भाषा में इसे मेडिस्टाइनल ट्यूमर कहा जाता है | कैंसर सर्जन डॉ. आशुतोष गुप्ता और चेस्ट सर्जन डॉ. कृष्णकांत साहू की टीम ने यह ऑपरेशन किया | 

जिस मरीज की सर्जरी की गई वह एक 52 साल की महिला थी | डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने इतने बड़े ट्यूमर को पहली बार देखा | अमूमन इतना बड़ा ट्यूमर मिलना दुनिया में रेयर है | डॉक्टरों ने बताया कि ट्यूमर नहीं निकालने पर शरीर के वाइटल ऑर्गन हार्ट और फेफड़े को नुकसान हो सकता था | मरीज 2 महीने से ठीक से सांस भी नहीं ले पा रही थी | यही वजह है कि सर्जरी से पहले उसे वेटिंलेटर पर रखना पड़ा |

ख़बरें और भी… 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ज्वेलर्स शॉप को निशाना बनाने से पहले पुलिस ने नाकाम की डकैती की साजिश…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बातें रायपुर के खम्हारडीह इलाके में डकैती...

परसतराई में गाड़ी से मिली लाश की हुई पहचान, संपत्ति विवाद में ससुर की हत्या का आरोप…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बातें:• मृतक की पहचान पठारीडीह निवासी मोहन...