छ.ग.सिविल सप्लाई को-ऑप क्रेडिट सोसायटी लिमि. कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव 24 नवम्बर को…

HomeCHHATTISGARHछ.ग.सिविल सप्लाई को-ऑप क्रेडिट सोसायटी लिमि. कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव 24 नवम्बर...

Date:

रायपुर : 21 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ खाद्य आपूर्ति निगम के कर्मचारियों के द्वारा गठित छ.ग.सिविल सप्लाई को-ओप क्रेडिट सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य चुनाव दो दिन बाद 24 नवम्बर को होने जा रहा है | जिसकी पुष्टि श्री जितेन्द्र अग्रवाल (AGM.फाइनेंस ) ने की | जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य के 33 जिले के वर्तमान सदस्य शामिल होंगे | जो कि राजधानी के देवेन्द्र नगर स्थित भवन में संपन्न होने जा रहा है | जो समिति के गठन के बाद लगभग 20 वर्षों के बाद चुनाव होने जा रहा है | जो दो पैनलों के बीच होने जा रहा है | जो कि , विजय भारत पैनल- कुल प्रत्याशी 10 हैं जबकि सद्भावना पैनल – 08 प्रत्याशी हैं |

आपको बता दें कि छ.ग.सिविल सप्लाई को-ऑप क्रेडिट सोसायटी लिमि. का गठन सन 2004 को हुवा था | जो कि विगत 20 वर्षों से संचालित हो रही है | जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग हर जिले के कर्मचारी अपना अंशदान करते आ रहें हैं | जिससे चलते ये साख समिति करोड़ों रुपयों की धरोहर बन चुकी है | जो अपने सदस्यों का भला करचुकी है और आगे करते रहेगी | चूँकि जैसे ही कार्यकारिणी भंग होती है तो पंजीकृत सहकारी संस्थाएं शासन की OYC बन जातीं हैं | और OYC बन जाने के बाद 11 सदस्यों की कार्यकारिणी हेतु चुनाव अनिवार्य होता है | जिसके चलते अब लगभग डेढ़ साल के बाद OYC, एवं सहकारिता निर्वाचन आयोग के सामजस्य से 24 नवम्बर 2024 को चुनाव संपन्न होगा |

अब चुनाव क्यों होना है

बता दें कि किसी भी सहकारी समिति के गठन के बाद प्रत्येक साख समिति के कार्यकारिणी चुनाव की अवधि तय की जाती है | और उसी क्रम में चुनाव संपन्न किया जाता है | लेकिन छ.ग.सिविल सप्लाई को-ऑप क्रेडिट सोसायटी लिमि.के गठन के बाद से अब तक चुनाव की स्थिति निर्मित नही हुई है।

चुनाव के पीछे सदस्यों की मंशा :

आइये जाने ,आगामी 24 नवम्बर को होने वाले चुनाव के पीछे वर्तमान सदस्यों की क्या मंशा हैं | चूँकि अब तक समिति डिजिटल नहीं होने के कारण जमा रकम की जानकारी अब तक सभी सदस्य को नहीं मिल पाती है | जिसमे पारदर्शिता लाना एक मुख्य उद्देश्य है | साख समिति को ऑनलाइन किया जा सकेगा ताकि सभी स्टेटमेंट और जानकारी तत्काल प्राप्त हो सके | ब्याज की दर दर कम हो सकेगी ताकि सदस्य को कम ब्याज दर में ऋण उपलब्ध हो सकेगा | सदस्यों के जमा रकम की जानकारी अब तक नहीं है | महिलाओं के लिए कुछ नया प्रावधान संभव हो सकेगा , जिनके बहु बेटियों को भी इस समिति का फायदा मिल सके | सेवा समाप्ति के बाद सदस्यों को तुरंत भुगतान हो सके ,जो अभी नहीं हो पाता है |

आपको बता दें कि चुनाव परिणाम भी उसी दिन अर्थात 24 नवम्बर को मतदान के पश्चात घोषित कर दिए जायेंगे |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

संपादकीय: सीमाओं से परे आजादी का अर्थ

आजादी केवल राजनीतिक स्वतंत्रता का नाम नहीं, बल्कि भय,...

विभाजन की विभीषिका को याद कर भाजपा ने लिया राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प…

BY ANAND GUPTA (JASHPUR) जशपुर, छत्तीसगढ़ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के...