HomeCHHATTISGARHमर्डर कर शव को तालाब में लगाया था ठिकाना...

Date:

मर्डर कर शव को तालाब में लगाया था ठिकाना…

धमतरी: 02 नवंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

मुजगहन तालाब में मिले लाश का खुलासा हो गया है। पुलिस के मुताबिक महेन्द्रपुरी गोस्वामी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि इनका लड़का अमितपुरी गोस्वामी 31.10.2024 को घर से अकेला निकला था जिनका शव ग्राम मुजगहन आबादीपारा नयातालाब में 01.11.2024 के सुबह करीब 10:30 बजे तैरता मिला था जिसके सिर बांये मस्तक भाग में चोट का निशान है की रिपोर्ट पर मर्ग क्र. 82/24 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही कर विवेचना में लिया गया।

अर्जुनी पुलिस द्वारा तत्काल जांच की कार्यवाही में करते हुए जांच दौरान मृतक के शव का पीएम कराया गया जहां सरकारी अस्पताल धमतरी के डॉक्टर के टीम के द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु का कारण सिर के बांये मस्तक भाग हड्‌डी फेक्चर के कारण होना तथा मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक प्रकृति का होना लेख किया गया जिस पर तत्काल अप. क्र. 283/24 धारा 103 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु आस पारा के साक्ष्य एवं तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर से पतासाजी कर आरोपी दीपांशु उर्फ दीप साहू एवं विकास कुमार साहू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई उनके द्वारा बताया गया की मृतक के घुरने की बात को लेकर दोनों में लड़ाई हुई जिस पर दोनों आरोपियों ने मिलकर मृतक के सिर पर प्राणघातक पत्थर से वार किया।

अर्जुनी पुलिस द्वारा तत्काल जांच की कार्यवाही में करते हुए जांच दौरान मृतक के शव का पीएम कराया गया जहां सरकारी अस्पताल धमतरी के डॉक्टर के टीम के द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु का कारण सिर के बांये मस्तक भाग हड्‌डी फेक्चर के कारण होना तथा मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक प्रकृति का होना लेख किया गया जिस पर तत्काल अप. क्र. 283/24 धारा 103 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु आस पारा के साक्ष्य एवं तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर से पतासाजी कर आरोपी दीपांशु उर्फ दीप साहू एवं विकास कुमार साहू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई उनके द्वारा बताया गया की मृतक के घुरने की बात को लेकर दोनों में लड़ाई हुई जिस पर दोनों आरोपियों ने मिलकर मृतक के सिर पर प्राणघातक पत्थर से वार किया और दोनों ने पत्थर से वार करना कबूल भी किया गया। आरोपी के द्वारा घटना में प्रयुक्त किये गये पत्थर को बरामद आज दिनांक 02.11.24 को आरोपी दीपांशु उर्फ दीप साहू से जप्त किया गया। आरोपियों के द्वारा घटना के समय पहने कपड़ा को नयातालाब के गहरे पानी में फेकना बताया गया। आरोपियों के द्वारा घटना से संबंधित साक्ष्य का विलोपन करना पाये जाने एवं दोनों आरोपियों ने एक राय होकर मृतक की हत्या करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 238 बीएनएस. एवं धारा 3(5) बीएनएस. जोड़ी गई। आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा का घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी दीपांशु उर्फ दीप साहू एवं विकास कुमार साहू दोनों निवासी ग्राम मुजगहन थाना अर्जुनी जिला धमतरी को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी का नाम (01) दीपांशु उर्फ दीप साहू पिता चन्द्रशेखर साहू उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मुजगहन थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ०ग०) (02)-: विकास कुमार साहू पिता चन्द्रहास साहू उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मुजगहन थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ०ग०)

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ लखनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर की...

छत्तीसगढ़ में अब महंगी हुई RTO की 15 सेवाएं, बस परमिट 4 गुना महंगा; जानिए नई फीस…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर: छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की 15...

रायपुर में 13वीं बार सजा ‘तिझारिन’ का रंग, महिलाओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ तीजा पर्व पर संगी मितान सेवा संस्थान...