दुर्ग सांसद बने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष,भिलाई में पत्रकारों ने किया स्वागत, कहा पद आते जाते रहते, आपका प्यार सदा रहेगा…

HomeCHHATTISGARHदुर्ग सांसद बने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष,भिलाई में पत्रकारों ने किया...

Date:

दुर्ग : 02 अक्टूबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

दुर्ग सांसद विजय बघेल को छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस खुशी में भिलाई के पत्रकारों ने उनका सम्मान और प्रेस से मिलिए कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि पद आते-जाते रहते हैं, आपका प्यार ही स्थायी रहेगा।

विजय बघेल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पार्टी, समाज और जनता के आशीर्वाद से वो नगर पालिका अध्यक्ष, विधायक, संसदीय सचिव से लेकर लगातार दो बार से सांसद हैं। जनता के प्यार ने उन्हें पिछली बार से अधिक मतों से सांसद का चुनाव जिताया है।

अब उन्हें छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन आपका अच्छा काम यहीं रहता है। हमारी सफलता का पैमाना यह होना चाहिए कि सांसद-मंत्री सहित जितने भी जिम्मेदार पद पर रहते हुए हम समाज के लिए बेहतर क्या कर पाएं। आप सभी के स्नेह और सहयोग से समाज, राज्य और देश की प्रगति के लिए हम प्रयासरत हैं।

पत्रकारों के हित के लिए करेंगे प्रयास

भिलाई के इंडियन काफी हाउस में पत्रकारों द्वारा सम्मान समारोह और प्रेस से मिलिए कार्यक्रम विजय बघेल मंगलवार को पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भिलाई के पत्रकार कॉफी हाउस या इधर उधर प्रेस वार्ता करते हैं। उनकी इच्छा है कि उन्हें भी रायपुर की तरह एक सर्व सुविधाजनक खुद का क्लब मिले।

उन्होंने कहा कि वो विधानसभा चुनाव के दौरान मैं घोषणापत्र समिति का संयोजक थे। इस दौरान भी यह बातें उनके संज्ञान में आई थीं। भिलाई में प्रेस क्लब का भव्य भवन, पत्रकारों को रेलवे में छूट और पत्रकारों की बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले, इसके लिए वे केंद्र सरकार से बात कर प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टील सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष आनंद नारायण ओझा, खिलावन सिंह चौहान महासचिव न्यू प्रेस क्लब, कोमल धनेसर उपाध्यक्ष न्यू प्रेस क्लब भिलाई और रमेश भगत कार्यालय सचिव न्यू प्रेस क्लब भिलाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने संसद में करेंगे बात

सांसद कहा कि गाय को सनातन काल से माता माना गया है। महाराष्ट्र में अच्छी पहल हुई है। हम सभी सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करेंगे, संसद में बात रखेंगे और कहेंगे कि गाय को राष्ट्र माता घोषित किया जाए। इससे गायों के संरक्षण और संवर्धन होगा।

सम्मान समारोह में यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में योगेश दुबे, मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार संजय शेखर, संदीप दीवान, योगेश गुप्ता, अखिलेश तिवारी, मिथलेश ठाकुर, अनुभूति भाखरे, राधा मोहन मिश्रा, राजेंद्र गोस्वामी, राजकुमार आर्य, संतोष तिवारी, संतोष मालिक, यशवंत साहू, सतीश बौद्ध, निलेश त्रिपाठी, दिनेश चौहान, विजय दुबे, तापस सान्याल, मनेन्द्र पटेल, प्रदीप राव, बहादुर खान, सचिन मोरे, सुरेंद्र विराट, पी मोहन, बीणा दुबे, साहिन खान, दीप माला सिन्हा, ईसा साहू, पूनम भारती, निधि, भारती कौर, मनीषा सिंह, दीपक डहाड़, उमेश पांडेय, गौरव तिवारी, भूपेंद्र सिंह, उमेश पासवान, शमसेर खान, रवि सोनकर, गौकरान निषाद, श्रीकांत, सन्नी देवांगन, अभिषेक सावल, विजेंद्र टंडन सहित बड़ी संख्या में भिलाई के पत्रकार रहे मौजूद रहे।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...