ठगी का मामला;एटीएस चीफ से ठगी, बेटी को ट्यूशन पढ़ाने का झांसा देकर सालभर की फीस लेकर भागा…

HomeCHHATTISGARHठगी का मामला;एटीएस चीफ से ठगी, बेटी को ट्यूशन पढ़ाने का झांसा...

Date:

भिलाई :21 सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

राज्य की एटीएस चीफ राजश्री मिश्रा से 60 हजार रुपए की ठगी हो गई। उन्होंने बेटी को ऑन लाइन ट्यूशन पढ़ाने ट्यूटर फैक्ट्री कोचिंग से संपर्क किया। सुयश शर्मा ने खुद को संस्था का संचालक बताकर उनसे बात की। उसने बायो, फिजिक्स और केमिकल की पढ़ाई का झांसा दिया।

आरोपी ने सालभर की ट्यूशन फीस एक साथ ली। पैसे लेने के बाद उसने एक महीने तक अलग-अलग टीचरों के माध्यम से पढ़ाई करवायी। उसके बाद वह कोचिंग बंद कर फरार हो गया। बाद में पता चला उसने ऐसे कई परिवारों के पैसे ठगे हैं। वह पहले भी ऐसी ठगी कर चुका है। वह फर्जी संस्था खोलकर कोचिंग देने के नाम पर ही लोगों से पैसे वसूलता है।

पुलिस अधिकारी ने सबसे पहले रिपोर्ट दर्ज कराई। उसी के बाद पता चला कि दो दर्जन से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुका है। भिलाई से भी कई लोगों का पैसा लेकर भागने की सूचना है। पुलिस अन्य पीड़ितों से संपर्क कर रही है। पता चला है कि सुयश शर्मा पूणे का रहने वाला है। वह परिवार समेत फरार हुआ है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में पुणे जाएगी। तेलीबांधा टीआई विनय सिंह ने बताया कि विशाल नगर निवासी राजश्री मिश्रा एटीएस में पदस्थ हैं। उनकी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ाई करती है।

उन्होंने बेटी की कोचिंग के लिए ही भिलाई के ट्यूटर फैक्ट्री से संपर्क किया था। उसके संचालक सुयश शर्मा ने एक साल की फीस 70 हजार रुपए बतायी। अधिकारी के कहने पर उसने 10 हजार रुपए कम कर दिया। अधिकारी ने 60 हजार रुपए सुयश को ऑनलाइन पेमेंट किया। उनकी बेटी की पढ़ाई शुरू हो गई थी। एक महीने बाद कोचि​ंग बंद कर गायब हो गया।

ख़बरें और भी ,हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें|

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...