HomeCHHATTISGARHRAIPURकुदरगढ़ देवी धाम में लगे मेले में लगी आग,2 गैस सिलेंडर फटने...

Date:

कुदरगढ़ देवी धाम में लगे मेले में लगी आग,2 गैस सिलेंडर फटने से 11 दुकानें जलकर राख;व्यापारियों को लाखों का नुकसान…

सूरजपुर :

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रसिद्ध कुदरगढ़ देवी धाम के पास मेले में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो गैस सिलेंडरों के फटने से 11 दुकानों में आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। पूरा मामला कुदरगढ़ चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक आग की चपेट में आने से दुकानों में रखे खिलौने, फैंसी सामान और एक लूना बाइक जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, इस हादसे में 15 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

गैस सिलेंडर फटने से भड़की आग

बताया जा रहा है कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है, लेकिन दो गैस सिलेंडरों के फटने से आग और भी भयंकर हो गई।

प्रतिक्रिया और बचाव कार्य

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकानों में सो रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जांच में जुटे हुए हैं।

स्थानीय प्रतिक्रिया

आग लगने के बाद से दुकानदारों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन और पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विधानसभा थाना परिसर में दर्दनाक हादसा: वाटर कूलर से करंट लगने पर युवक की मौत, आरक्षक झुलसा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर...

रायपुर रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी शराब दुकान में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आधी...

सावन की हरियाली, उमंग और खुशियों के रंगों में रंगा GKC छत्तीसगढ़ का सावन उत्सव…

राखी श्रीवास्तव / स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर: सावन की फुहारों,...