15 साल के नाबालिग ने की 5 लाख की चोरी,रायपुर में सूने मकान का ताला तोड़कर घुसा;अंबिकापुर गया था पूरा परिवार…

HomeCHHATTISGARHRAIPUR15 साल के नाबालिग ने की 5 लाख की चोरी,रायपुर में सूने...

Date:

रायपुर :

राजधानी रायपुर में 5 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने एक 15 साल के नाबालिग को गिरफ्तार किया है। घर का मुखिया परिवार समेत अंबिकापुर गया हुआ था। इस दौरान आरोपी सुनसान घर में मेन गेट के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर घुसा। इसके बाद अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और रुपए चुरा लिए। इस मामले में राजेंद्र नगर थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद एंटी क्राइम यूनिट ने गिरफ्तारी की है।

शिकायतकर्ता ब्रिजेश चौधरी ने FIR में पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार समेत 4 जून रात 9 बजे के करीब घर में ताला लगाकर अंबिकापुर गए हुए थे। घर में कोई नहीं था तो उन्होंने बाहर के दरवाजे की चाबी अपनी बहन को सौंप दी थी। 8 जून को दोपहर 11-12 के करीब उनकी बहन घर के आंगन में रखे गमले में पानी डालने के लिए आई। इसके बाद वह ताला लगाकर वापस लौट गई। 10 जून को ब्रिजेश और उसका परिवार वापस अपने घर पहुंचा।

मेन गेट का ताला टूटा दिखा

उन्होंने देखा कि घर के में गेट का ताला टूटा था। अंदर कमरों में लगे ताले को भी तोड़ा गया था। कमरे में रखे अलमारी के समान चारों तरफ बिखरे हुए थे। इसके अलावा लॉकर में रखें सोना चांदी के गहने समेत नगद रकम गायब थी। चोर ने घर के बाउंड्रीवाल को फांदकर अंदर घुसकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद उन्होंने राजेन्द्र नगर थाने में FIR दर्ज करवाई थी।

75 ग्राम का गोल्ड भी हुआ था चोरी

इस चोरी की घटना में एंटी क्राइम यूनिट के इंस्पेक्टर परेश पांडेय के नेतृत्व में अन्य पुलिस कर्मियों की टीम बनी थी। टीम ने जांच पड़ताल के बाद 15 साल के नाबालिग को 75 ग्राम सोना और 282 ग्राम चांदी के गहने के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त माल की कीमत करीब 5 लाख है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...