पति ने पत्नी की पीठ में घोंपा हंसिया,दुर्ग में गैस सिलेंडर भराने को लेकर विवाद, नशे की हालत में वाइफ को मारा…

HomeCHHATTISGARHपति ने पत्नी की पीठ में घोंपा हंसिया,दुर्ग में गैस सिलेंडर भराने...

Date:

भिलाई :

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पति-पत्नी में गैस सिलेंडर भराने के नाम पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नशे की हालत में पति ने घर में पड़े हंसिया से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पूरा मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है।

जेवरी सिरसा चौकी प्रभारी खगेंद्र पठारे ने बताया कि राकेश यादव और उसकी पत्नी रुक्मिणी यादव मजदूरी का काम करते हैं। उनके दो लड़की और एक लड़का है। तीन दिन पहले घर में सिलेंडर खत्म हो जाने के चलते पत्नी रुक्मिणी ने पति राकेश को गैस सिलेंडर भराने के लिए कहा था। राजेंद्र आज कल आज कल कर रहा था।

खाना पकाने में हो रही परेशानी

रुक्मिणी यादव ने जेवरा सिरसा पुलिस को बताया कि रसोई सिलेंडर काफी दिनों से खाली होने से खाना पकाने में परेशानी हो रही थी। तीन दीन बीत जाने के बाद भी जब राकेश ने सिलेंडर नहीं भरवाया तो रुक्मिणी नाराज थी। रविवार की शाम राकेश नशे की हालात में घर पहुंचा। इससे रुक्मिणी ने उसे सिलेंडर को लेकर टोक दिया।

हंसिया रुक्मिणी की पीठ पर घुसा दिया

इससे राकेश तैश में आ गया और दोनों के बीच बहस होने लगी। रुक्मिणी ने सिलेंडर ना भरा होने से खाना नहीं बन पाने की बात कही। इससे राकेश गाली गलौज करने लगा और घर में पड़े हंसिया से उस पर हमला कर दिया। रुक्मिणी की पीठ पर हंसिया का पूरा का पूरा हिस्सा घुस गया। इससे वो लहूलुहान होकर वहीं गिर गई।

पत्नी की हालत गंभीर

आसपास के लोगों ने बच्चों के चिल्लाने पर मदद की और रुक्मिणी को घायल हालत में दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर जेवरा सिरसा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन शुरू, 31 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे प्रस्ताव…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों के लिए...

पोखन यादव हत्याकांड में दोषियों को झटका, हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ सुनियोजित हत्या मामले में तीन आरोपितों की...