आज से 2 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर सचिन पायलट,शाम 5 बजे पहुचेंगे रायपुर, सीधे बस्तर के लिए होंगे रवाना,राहुल के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा…

HomeCHHATTISGARHRAIPURआज से 2 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर सचिन पायलट,शाम 5 बजे पहुचेंगे...

Date:

रायपुर :

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। आज वे जगदलपुर में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। वहीं दूसरे दिन राहुल की सभा में भी वे मौजूद रहेंगे।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के बाद अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी 13 अप्रैल को बस्तर दौरे पर पहुंचने वाले हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल जगदलपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा करेंगे।

13 अप्रैल को बस्तर दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी

राहुल बस्तर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में वोट मांगेंगे। राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट समेत कुछ राष्ट्रीय नेताओं के भी पहुंचने की संभावना है।

कन्हैया कुमार मस्तूरी में रहेंगे

13 अप्रैल को जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बस्तर से चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे, तो वहीं दूसरी ओर कन्हैया कुमार भी इसी दिन मस्तूरी में सभा करने वाले हैं। बिलासपुर लोकसभा सीट में आने वाले मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के भदौरा खेल मैदान में सुबह 11 बजे कन्हैया कुमार की सभा होगी, जिसके लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

20 अप्रैल को राजनांदगांव में रहेंगी प्रियंका

दूसरे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की संभावना है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में प्रियंका गांधी की सभाएं तय हो रही हैं। संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 20 अप्रैल को प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा हो सकता है।

राजनांदगांव में उनकी सभा कराने की तैयारी है। हालांकि अभी प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर आधिकारिक सूचना प्रदेश कांग्रेस संगठन को नहीं मिल पाई है। दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होना है। इस दिन राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी

खड़गे की दो सभाओं का प्रस्ताव

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की दो संसदीय क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इनमें जांजगीर और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्रों में स्थानीय समीकरणों के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा कराने पर जोर दिया गया है।

इसी तरह कांकेर लोकसभा क्षेत्र में भी जल्द ही कम से कम एक सभा कराने का प्रस्ताव है। इधर, खड़गे के चुनावी दौरे को लेकर भी हरी झंडी का इंतजार किया जा रहा है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...