रायपुर पुलिस कालोनी में महिला की हत्या, हत्‍यारे ने कमरे को बाहर से बंद किया ताला, CCTV कर दिया था बंद…

HomeCHHATTISGARHRAIPURरायपुर पुलिस कालोनी में महिला की हत्या, हत्‍यारे ने कमरे को बाहर...

Date:

रायपुर,07 मार्च :  राजधानी रायपुर के विधानसभा क्षेत्र के पुलिस कालोनी में महिला जाली सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने उसे घसीटा भी, लेकिन कुछ दूर तक ही ले गया। आरोपित बेहद ही चालाक था, उसने हत्या करने के बाद घर का बाहर का ताला लगा दिया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। वहीं उसे सीसीटीवी कैमरे के बारे में पहले से जानकारी थी, इससे उसने वायर निकाल दिया। शाम सात बजे से रात नौ बजे तक कोई रिकार्ड पुलिस को नहीं मिला। एक दूसरे कैमरे में एक युवक टोपी लगाकर ऊपर जाते दिखा है। पुलिस उसकी पतासाजी में जुटी है।

पड़ोसी ने फोन कर दी सूचना: सुकमा में पदस्थ आरक्षक शिशुपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि पहले फ्लोर में रूम है। सामने रहने वाले पड़ोसी ने रात लगभग 10 बजे फोन कर बताया कि शाम से घर का बाहर से दरवाजा बंद है। जाली फोन भी नहीं उठा रही है। इसके बाद शिशुपाल ने भी उसके नंबर पर फोन किया। जब फोन नहीं उठा तो उसने सुकमा कंट्रोल रूम से रायपुर कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद विधानसभा थाना पुलिस की टीम देररात पहुंच गई। बाहर से ताला लगा था, जिसे तोड़ा गया। अंदर महिला पड़ी थी। रूम में खून ही खून था।

लगभग 20 दिन पहले जान से मारने की धमकी : पुलिस के अनुसार शिशुपाल ने 15 फरवरी को अपनी पत्नी और अपने एक दूर के रिश्ते में भाई के खिलाफ विधानसभा थाना में जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत को जांच के दायरे में ले लिया है। पुलिस हत्या की कड़ी से जोड़ विवेचना कर रही है।

दुकान संचालक की हत्या का नहीं मिला सुराग : खरोरा के पास ग्राम कनकी निवासी दुलार वर्मा (उम्र 55 साल) की 13 दिन पहले अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या कर दी थी। बुजुर्ग दुलार वर्मा कनकी मे पान दुकान चलाता है। इसी पान दुकान के पीछे खेती भी करता है। रात में सोते समय उसके सिर में पत्थर से पटकर हत्या कर दी। अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।

ख़बरें और भी…कृपया हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

31 अगस्त को आएगा झीरम घाटी हमले का फैसला, तीन दिन चली अंतिम बहस के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले...

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...