HomeCHHATTISGARHकलेक्टर के निर्देश पर SDM कटघोरा ने की अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही,...

Date:

कलेक्टर के निर्देश पर SDM कटघोरा ने की अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही, 15 एकड़ शासकीय भूमि से तोड़ी गई बाउंड्रीवाल…रात तक चलती रही कार्यवाही…

कोरबा: 01 फरवरी 2024…कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा शासकीय भूमि पर किये गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश उपरांत एसडीएम कटघोरा सुश्री ऋचा सिंह द्वारा तहसीलदार दर्री के साथ मिलकर ग्राम गेरवा (हसदेव नदी के पास) तहसील दर्री पटवारी हल्का नम्बर 28, राजस्व निगम मंडल अगारखार के खसरा नम्बर 854/1 से लगभग 15 एकड़ शासकीय भूमि जिसमें बाउंड्रीवाल कर स्टोर के रूप में उपयोग किया जा रहा था,उसे तोड़ दिया गया है।

एसडीएम ने बताया कि उक्त भूमि शासकीय है और इसका उपयोग राखड़ डम्प करने के साथ अन्य गतिविधियों के लिए की जा रही थी। अतिक्रमण की सूचना पर जेसीबी के माध्यम से जिला प्रशासन की टीम द्वारा कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा अतिक्रमण पर कार्यवाही के साथ ही विभागीय जमीन पर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ख़बरें और भी …www.swatantrachhattisgarh.com पर बने रहें |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, शासन ने जारी किया आदेश…

दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश के दौरान राजेंद्र कटारा...