कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय से प्रोफ़ेसर की बर्खास्तगी उच्चन्यायालय ने किया रद्द …

HomeCHHATTISGARHRAIPURकुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय से प्रोफ़ेसर की बर्खास्तगी उच्चन्यायालय ने किया रद्द ...

Date:

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शाहिद अली की बर्खास्तगी के आदेश को हाई कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। उन्हें नौकरी पर बहाल करने के साथ ही नियमों के मुताबिक सभी आर्थिक लाभ भी देने के आदेश दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी ने जुलाई 2023 में अली को सेवा से बर्खास्त कर दिया था।

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर के जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. शाहिद अली को जुलाई 2023 में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। इसे उन्होंने एडवोकेट नीरज चौबे के जरिए हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका में बताया गया था कि वर्ष 2007 में यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर, रीडर और लेक्चरर के नियमित पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए डॉ. अली ने भी आवेदन किया था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पत्रकारिता विषय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर उनका चयन हो गया था। इससे पहले 2005-06 में उनका चयन एडहॉक में हुआ था।

मामला लंबित रहने के दौरान ही कार्यपरिषद की बैठक में निर्णय लेकर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। कार्रवाई से पहले उन्हें सुनवाई का अवसर भी नहीं दिया गया। उन पर आरएसएस, भाजपा से जुड़े रहने का आरोप भी लगाया गया। मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की बेंच ने बर्खास्ती आदेश को निरस्त करते हुए सेवा में बहाल करने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद डॉ. अली ने कार्य में उपस्थिति के लिए कुलसचिव को आवेदन भी दे दिया है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...