कांग्रेस के पूर्व विधायक का सनसनीखेज खुलासा, ऑडियो वायरल कर करोड़ों के लेनदेन का लगाया आरोप…

HomeCHHATTISGARHRAIPURकांग्रेस के पूर्व विधायक का सनसनीखेज खुलासा, ऑडियो वायरल कर करोड़ों के...

Date:

बिलासपुर:  पूर्व कांग्रेसी विधायक अरुण तिवारी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा से लेकर तमाम नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए है, जिसका आडियो भी उन्होंने वायरल किया है। इस आडियो की जवाबदारी खुद अरुण तिवारी ने ली है।

महापौर से बातचीत का ऑडियो किया वायरल :
पत्रकारों से चर्चा करते हुए अरुण तिवारी ने उनके और बिलासपुर महापौर रामशरण यादव के बीच मोबाइल फोन पर हुई बातचीत के ऑडियो के हवाले कहा है कि कांग्रेस पार्टी में टिकट वितरण में करोड़ों का खेल हुआ है। अरुण तिवारी ने पत्रकारों के बीच ऑडियो जारी करते हुए बिलासपुर महापौर रामशरण यादव के पार्टी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सामने लाया है। ऑडियो में स्पष्ट रूप से रामशरण यादव द्वारा टिकट को लेकर बड़ा लेनदेन का आरोप लगाया गया है। ऑडियो में बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय के कामकाज को लेकर भी टिप्पणी की गई है।

महापौर रामशरण यादव ने दी सफाई :
अरुण तिवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि उन्होंने इस बात की शिकायत बकायदा पार्टी फोरम में भी की है और कुमारी शैलजा से लेकर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया लेकिन उनकी कहीं भी सुनी नहीं गई। उधर इस मामले में महापौर रामशरण यादव का कहना है कि अरुण तिवारी से बातचीत भाईचारे के तहत हुई है, उन्होंने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।

इस मामले को लेकर अरुण तिवारी द्वारा जो ऑडियो प्रस्तुत किया गया है उसकी स्वतंत्र छत्तीसगढ़ न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...