29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

रायगढ़ की सभी सीटों को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान… आंकड़ा 75 पार होने वाला हैं…

HomeChhattisgarhरायगढ़ की सभी सीटों को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान…...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की वोटिंग का समय काफी नजदीक आता जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस बीजेपी दोनों की दलों के नेताओं के बीच बयान बाजी भी जारी है। इस बीच सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा के बड़े से बड़े नेता आ जाएं क्या फर्क पड़ता है। भाजपा के सारे के सारे कार्यकर्ता सारे नेता निराश हैं। वे जान चुके हैं कि पिछले बार तो हम 68 सीट जीते थे इस बार आंकड़ा 75 पार होने वाला है।

बीजपी लगाते हैं आरोप :

कांग्रेस पर यह आरोप लगाते हैं कि छत्तीसगढ़ को एटीएम बना दिया गया है। अगर मुझे एटीएम कह रहे हैं तो हां मैं एटीएम हूं छत्तीसगढ़ की जनता के लिए। मैं हर 15 दिन में हर महीने बटन दबाता हूं और गरीब परिवारों किसान मजदूर बेरोजगारों के खातों में पैसा जाता है। भाजपा प्रत्याशी आप चौधरी को लेकर कहा कि कांग्रेस नहीं डरी बल्कि आप चौधरी डर गए हैं।
खरसिया से डर कर भाग कर रायगढ़ आए हैं। रायगढ़ के लोगों को पता नहीं उन्होंने क्या समझ रखा है लेकिन यहां उनका कहर नहीं बरपने वाला। अगले चुनाव के लिए वह फिर से नई सीट खोजने वाला है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...