शिवानन्द नगर स्थित गणेश मंदिर में पूजा 19 सितम्बर से 09 अक्तूबर तक …

HomeCHHATTISGARHRAIPURशिवानन्द नगर स्थित गणेश मंदिर में पूजा 19 सितम्बर से 09 अक्तूबर...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : रायपुर

शिवानन्द नगर स्थित श्री श्री श्री वरसिद्धि विनायक मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन 19 सितम्बर से 09 ओक्टोबर 2023 तक संपन्न होगी | यह जानकारी मंदिर कमेटी के सचिव के.मुकुंद बाबु ने दी | कल दिनांक 17 सितम्बर को शाम 4.00 बजे मंदिर से कलश यात्रा के द्वारा पूजा का श्री गणेश किया जावेगा |

इस दौरान प्रतिदिन सुबह 7.00 बजे श्रीगणेश जी की मूर्ति का 21 दिनों तक पंचामृत अभिषेक,अलंकरण,शिव पार्वती कल्याणं, गणपति कल्याणं, सुन्दरकाण्ड पाठ, मणिव्दीप्वरम पूजा, 56 भोग एवं 108 कमल के पुष्पों से श्री लक्ष्मी गणपति हवन जैसे कई कार्यक्रम होंगे | उन्होंने यह भी बताया कि इन 21 दिनों के दौरान कोई भी भक्त गर्भगृह में विराजे गणपति जी के मूर्ति का अपने हाथों से अभिषेक कर सकेंगे | जो कि प्रतिवर्ष सिर्फ गणेश पक्ष में ही संभव हो पाता है | इसके अलावा यह भी बताया कि जो भक्त 11, 21, 51, सप्ताह तक इस मंदिर में 108 परिक्रमा करता है ,तो उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है |

मंदिर कमेटी के जनसंपर्क अधिकारी श्री रमेश ने शहर के सभी सनातनियों से निवेदन किया कि ,सपरिवार ,मित्रों एवं पड़ोसियों के साथ समय निकालकर इन 21 दिनों के भीतर किसी भी दिन आकर प्रभु के दर्शनकर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...