HomeCHHATTISGARHLPG सिलेंडर की कीमत कम करने पर अजय राय ने केंद्र सरकार...

Date:

LPG सिलेंडर की कीमत कम करने पर अजय राय ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, कहा- BJP काे सता रहा चुनाव का डर – अजय राय

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

लखनऊ (उत्तरप्रदेश ) :  घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 200 रुपए कम किए जाने के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा है | उन्होंने कहा है कि 9 सालों तक इन्होंने न गैस के दाम कम किए और न ही डीजल के कम किए और जनता का पैसा चूसते रहे |

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सामने चुनाव आ रहा है, चुनाव का एक भय, दूसरा इंडिया गठबंधन की लगातार बैठक हो रही है, दो ही बैठक के बाद से इनकी इतनी हवा खराब हो गई कि इन्होंने सोचा कि जो जनता का शोषण कर रहे हैं, अगर दाम नहीं किए तो जनता जवाब देगी |

अजय राय ने कहा कि बीजेपी को लगा कि अगर दाम कम नहीं किए तो आगामी दिनों में पांच विधानसभा चुनावों में हार का सामने करना पड़ेगा | इसलिए जल्दबाजी में फैसला लिया | अजय राय ने आगे कहा कि साल 2014 में 400 रुपए में सिलेंडर तो हम दे ही रहे थे, जब नरेंद्र मोदी ने कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं तो लोगों को लगा कि शायद अब 200-300 रुपए में मिलेंगे |

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सस्ता कर देंगे लेकिन रेट तिगुना हो गया | इससे जनता बहुत ठगा महसूस कर रही है | वहीं हमारी राजस्थान की कांग्रेस सरकार 500 रुपए में सिलेंडर दे रही है | यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार कोई भी फैसला चुनाव के समय या पहले लेती है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जांजगीर-चांपा में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 गिरफ्तार; 15.87 लाख के जेवर बरामद…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: बलौदा थाना क्षेत्र के सोनार...

रायपुर कृषि कॉलेज में आज स्पॉट काउंसलिंग, बीएससी कृषि में प्रवेश का मौका…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के...

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा; 4 आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: अंबिकापुर के दर्रीपारा में कांग्रेस मंडल...