HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को बड़ी राहत, महंगाई भत्ता में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी...

Date:

छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को बड़ी राहत, महंगाई भत्ता में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी का आदेश जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है | छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त विभाग ने इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिया है |

सातवें वेतनमान में मूल पेंशन/परिवार पेंशन के लिए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की गई है | यह लाभ इसी जुलाई महीने की पहली तारीख से मिलेगा | इस वृद्धि के पश्चात अब महंगाई राहत 42 प्रतिशत हो गई है | इसके साथ ही छठवें वेतनमान के मूल पेंशन/ परिवार पेंशन पाने वाले पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 9 प्रतिशत की वृद्धि की गई है | यह लाभ भी इसी साल के जुलाई महीने की पहली तारीख से मिलेगा | इस वृद्धि के साथ ही महंगाई राहत में कुल वृद्धि 221 प्रतिशत हो गई है |

उल्लेखनीय है कि पेंशनर्स की महंगाई राहत के संबंध में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों की स्वीकृति आवश्यक होती है | इस संबंध में स्वीकृति जल्द प्रदान करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा था | इसके बाद जैसे ही स्वीकृति प्राप्त हुई. महंगाई राहत में वृद्धि का लाभ पेंशनर्स को प्रदान करने का अविलंब निर्णय लिया गया |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जांजगीर-चांपा में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 गिरफ्तार; 15.87 लाख के जेवर बरामद…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: बलौदा थाना क्षेत्र के सोनार...

रायपुर कृषि कॉलेज में आज स्पॉट काउंसलिंग, बीएससी कृषि में प्रवेश का मौका…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के...

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा; 4 आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: अंबिकापुर के दर्रीपारा में कांग्रेस मंडल...