30.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

मुख्यमंत्री के जन्मदिन में सावन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री के जन्मदिन में सावन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन...

Date:

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा विशेष रूप से रहे मौजूद.

रायपुर : मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेजबहार स्थित शिवम पैलेस में सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में किया गया | इस कार्यक्रम में लगभग 600 महिलाएं जुटी हुई थी | जिन्होंने मुख्यमंत्री का जन्मदिन बड़े धूमधाम से केक काटकर मनाया।

आपको बता दे कि ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था और विभिन्न स्थानों पर केक काटे गए सावन महोत्सव का कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने विभिन्न खेलों में भी भाग लिया और खूब आनंदित नजर आई कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं को जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। पंकज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने वाले ऐसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया | भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लगातार स्वास्थ्य ,शिक्षा के साथ किसानों से लेकर युवाओं तक के लिए काम किया जा रहे हैं जिससे पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल बना हुआ है छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ-साथ तीज त्यौहार को भी मुख्यमंत्री द्वारा सहेजा जा रहा है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related