24.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा… एक ही समय पर दो विमानों को मिली लैंडिंग और उड़ान भरने की अनुमति…

HomeNationalदिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा… एक ही समय पर दो विमानों...

Date:

नयी दिल्ली : 24 अगस्त 2023

नई दिल्ली : दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा | विस्तारा एयरलाइंस के एक विमान को उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई थी, जबकि एक अन्य विमान उतरने की प्रक्रिया में था | एटीसी के निर्देश के बाद उड़ान रद्द कर दी गई | दिल्ली से बागडोगरा की फ्लाइट यूके 725 हाल ही में उद्घाटन किए गए नए रनवे से उड़ान भर रही थी | ठीक उसी समय अहमदाबाद से दिल्ली की विस्तारा फ्लाइट बगल वाले रनवे पर उतरने के बाद उसी रनवे के आखिर की ओर बढ़ रही थी |

“दोनों फ्लाइट को एक ही समय में अनुमति दी गई थी लेकिन एटीसी ने तुरंत नियंत्रण ले लिया | ड्यूटी पर तैनात एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) अधिकारी ने विस्तारा की उड़ान को उड़ान रद्द करने के लिए कहा” | उड़ान रद्द होने के बाद दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट तत्काल पार्किंग एरिाय में लौट आई | अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट में फिर से ईंधन भरा गया था, ताकि अगर पायलट को बागडोगरा में खराब मौसम का सामना करना पड़े तो वापस दिल्ली लौटने के लिए विमान में पर्याप्त मात्रा में ईंधन हो | साथ ही ब्रेकिंग सिस्टम भी चेक किया गया |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related