29.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर के U17 फुटबॉल टीम, बनी चैंपियन…

HomeChhattisgarhरामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर के U17 फुटबॉल टीम, बनी चैंपियन...

Date:

फाइनल मुकाबले में नारायणपुर ने सूरजपुर को 2-0 से हराकर खिताब जीता।

सुनील सिंह राठौर : 24 अगस्त 2023

बिलासपुर सीपत में 18 अगस्त से 23 अगस्त तक चल रही इंटर डिस्ट्रिक्ट U17 फुटबॉल चैंपियनशिप में नारायणपुर डिस्ट्रिक्ट से आर.के.एम. फुटबॉल अकादेमी टीम चैंपियन बना। इस प्रतियोगिता में कुल आठ जिले के टीमों ने भाग लिया। जिसमें नारायणपुर, कोरिया, रायगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, सूरजपुर और बिलासपुर जिला शामिल है। फाइनल मुकाबले में नारायणपुर ने सूरजपुर को 2-0 से हराकर खिताब जीता।
इस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिनका अभी 10 दिनों का कैम्प चलेगा और उन्ही में से 22 खिलाड़ियों का चयन कर छत्तीसगढ़ की टीम बनेगी जो ओडिशा में आयोजित डॉ. बी.सी. रॉय ट्रॉफी टूर्नामेंट में भाग लेने 2 सितंबर को रवाना होगी।
रामकृष्ण मिशन नारायणपुर टीम से 12 खिलाड़ियों का इसमें चयन हुआ है, सूरजपुर टीम से 8 खिलाड़ियों का, रायपुर और दुर्ग से 3-3 खिलाड़ियों का चयन किया गया तथा बिलासपुर, कोरिया, राजनांदगांव और रायगढ़ जिले से 1-1 खिलाड़ियों का चयन कर 30 खिलाड़ियों का कैम्प 24 अगस्त से शुरू हो रहा है।
डी एफ ए नारायणपुर के अध्यक्ष अशोक उसेण्डी और सचिव अजित मेनन एवं अन्य सदस्यों ने टीम के खिलाड़ियों को और कोच हनुमंत राव को बधाई और शुभकामनाएं दी। आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानन्द ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई, भाठागांव में मुरूम रोड काटकर लगाई रोक…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु केसरी बगीचा क्षेत्र में लगभग...

बस्तर में नक्सलवाद को बड़ा झटका: पापाराव समेत 18 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

बस्तर /रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• DKSZC सदस्य पापाराव ने...