18.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

भूपेश सरकार की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ रहे लोग, मंत्री अकबर ने 23 ग्रामीणों को दिलाई पार्टी की सदस्यता…

HomeChhattisgarhभूपेश सरकार की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ रहे लोग,...

Date:

रायपुर : जी.भूषण

रायपुर. प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियों एवं क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की कार्यशैली से प्रभावित होकर कबीरधाम जिले के 23 ग्रामीणों ने कांग्रेस में प्रवेश किया | इस दौरान मंत्री अकबर ने उन्हें गमछा पहनाकर सम्मान किया | इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार मजदूर, किसान, नौजवान, छोटे दुकानदार एवं सभी वर्ग को लेकर चलने वाली सरकार है | आम जनता की तरह उन्हें भी राज्य सरकार की योजनाओं का व्यक्तिगत लाभ भी मिल रहा है | इससे वे बेहद खुश हैं |

वन मंत्री मोहम्मद अकबर के शंकर नगर निवास में आज बोड़ला विकासखंड के ग्राम गण्डईकला निवासी सुरेन्द्र चंद्रवंशी, भागवत चंद्रवंशी, नारद चंद्रवंशी, विनोद कोल, खिलावन साहू, संतोष साहू, जलेश्वर चंद्रवंशी, धर्मेन्द्र चंद्रवंशी, फुलकर साहू आदि पहुंचे और उन्होंने मंत्री के समक्ष लिखित आवेदन प्रस्तुत कर कांग्रेस में प्रवेश की | अपनी भावना भी व्यक्त की | मंत्री मोहम्मद अकबर ने इनके कांग्रेस प्रवेश के लिए सहमति प्रदान कर इनका तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश कराया | इस अवसर पर विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोड़ला के मीडिया प्रभारी गोरेलाल चंद्रवंशी उपस्थित थे |

इसी तरह विकासखंड बोड़ला के ग्राम झण्डी, बांधा, मंडलाकोन्हा के 14 नागरिकों ने मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया. कांग्रेस प्रवेश करने वाले के नाम इस प्रकार है – ग्राम झण्डी के धरमु साहू, रामावतार साहू, बिपत गोड़। ग्राम बांधा के गुहा राम गोड़, कुवांरू गोड़(पंच), संतु गोंड़, मनीराम गोड़, निर्भय गोड़, श्यामू गोड़, ननकू गोड़, सुखदेव गोड़, चैतू गोड़, चैनसिंग गोड़. ग्राम मंडलाकोन्हा के सालिक बैगा ने कांग्रेस प्रवेश किया | इस अवसर पर विशेष रूप से जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम पिछड़ा वर्ग महामंत्री किरोत साहू उपस्थित थे |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related