31.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बंधनपुर को कारण बताओं नोटिस जारी…

HomeChhattisgarhग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बंधनपुर को कारण बताओं नोटिस जारी...

Date:

गोधन न्याय के कार्यो में लापरवाही बरतने का मामला:

आनंद गुप्ता : जशपुर

जशपुरनगर 17 अगस्त 2023: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने गोधन न्याय योजना अंतर्गत शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के कारण पत्थलगांव विकासखंड के बंधनपुर गौठान क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी व नोडल अधिकारी सुंदर सिंह चौहान को नोटिस जारी किया है।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी व नोडल अधिकारी चौहान को पूर्व में भी कारण बताओं नोटिस दिए जाने के बावजूद भी शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के प्रति किसी प्रकार की रुचि नहीं ली जा रही है। जिसके कारण गौठान में वर्मी खाद का रूपांतरण, गोबर खरीदी में कमी एवं उत्पादन तथा खाद विक्रय भी अल्प है, इस तरह योजना के प्रति कोई भी कार्य प्रगति दिखाई नहीं दे रहा है। इस हेतु कलेक्टर ने डॉ. मित्तल ने चौहान को शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही का घोतक बताते हुए उनके उपरोक्त कृत्य को पदीय दायित्व के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना है। जो छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत होने से गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। चौहान के उक्त कृत्य के लिए विभागीय जांच संस्थित किए जाने की बात कही है।
कलेक्टर डॉ. मित्तल ने सुंदर सिंह चौहान से स्पष्टीकरण का जवाब तीन दिवस के अंदर समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य के लिए सचेत किया गया है कि अपने कार्य में सुधार लावे अन्यथा होने वाली कार्यवाही के लिए स्वयं जिम्मेदार होगें।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...