22.4 C
Raipur
Wednesday, March 11, 2026

मेला देखने जा रहे थे, मेटाडोर के चपेट में आ गए, पति-पत्नी और बेटी की मौत…

HomeChhattisgarhमेला देखने जा रहे थे, मेटाडोर के चपेट में आ गए, पति-पत्नी...

Date:

बिलासपुर : 11 फरवरी 2023

 बिलासपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है । बाइक से बेलपान मेला जा रहे परिवार को एक स्वराज माजदा ने अपनी चपेट में ले लिया । इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी व बेटी की मौत हो गई। वही एक बेटी गम्भीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है ।

घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम लमकेना निवासी 35 वर्षीय मोहनलाल साहू पेशे से ड्राइवर है। वह आज अपनी पत्नी ईश्वरी साहू व आठवीं क्लास में पढ़ने वाली बेटी तृप्ति साहू व तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली भगवती साहू को लेकर बाइक से तखतपुर के बेलपान मेला को देखने जा रहे थे ।

करीब 11 बजे सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर ओवरब्रिज के पास पहुँचे थे, तो मेटाडोर क्रमांक सी जी 01 सी 4049 ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई । 32 वर्षीय ईश्वरी साहू की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि पुलिस ने तीन घायलों तृप्ति साहू, भगवती साहू व मोहनलाल साहू को सिम्स अस्पताल पहुँचाया। जहां इलाज के दौरान मोहन लाल साहू व उसकी बड़ी बेटी तृप्ति साहू की भी मौत हो गई। भगवती का इलाज चल रहा है। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर बस स्टैंड से बाबा ट्रैवल्स की बस चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से...