27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

जर्मनी से छत्तीसगढ़ व्हाया साइकिल! जोनास सोमर और स्लोवाकिया पहुंचे बिलासपुर, जाने किस कारण तय किया इतना लंबा सफर…

HomeChhattisgarhजर्मनी से छत्तीसगढ़ व्हाया साइकिल! जोनास सोमर और स्लोवाकिया पहुंचे बिलासपुर, जाने...

Date:

बिलासपुर : विनीत चौहान

जर्मनी से साइकिल यात्रा पर निकले जोनास सोमर और स्लोवाकिया इन दिनों चर्चा में हैं। दोनों पर्यावरण वैज्ञानिक छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। प्रकृति और पर्यावरण से जुड़े अलग उदाहरणों की खोज के लिए और दुनिया तक उन्हें पहुंचाने के लिए उन्होंने अपनी यात्रा शुरु की है। यह जर्मनी से शुरु होकर दक्षिण पूर्व एशिया की ओर जाएगी।

बिलासपुर: जर्मनी के रहने वाले जोनास सोमर और स्लोवाकिया की हन्ना ओलोस ने अप्रैल 2022 से विभिन्न देशों की साइकिल यात्रा शुरू की है। दोनों साइक्लिस्ट पर्यावरण पर शोध कर रहे हैं। इसी क्रम में दोनों छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे। प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के अनूठे उदाहरणों की खोज करने और उन्हें दुनिया के साथ साझा करने के लक्ष्य के साथ उन्होंने जर्मनी से दक्षिण पूर्व एशिया के लिए अपनी साइकिल यात्रा शुरु की है।

प्रकृति वैज्ञानिक होने के नाते उन्होंने इस यात्रा को बाइकिंग फोर बायो डायवर्जिंग का नाम दिया। इसके अंतर्गत दोनों वैज्ञानिक पर्यावरण प्रेमियों, संरक्षण वादियों, शोधकर्ताओं व अन्य स्थानीय लोगों के द्वारा बताई गई बातों का दस्तावेजी करण करते हैं।दोनों वैज्ञानिक स्थानीय जैव विविधता बचाने के लिए भी काम करते हैं।

जोनास व हन्ना ने अपनी साइकिल से मरवाही, पेन्ड्रा, अमरकंटक, केवची, लमनी, छपरवा घूमा। इसके बाद फिर अचानकमार में विभिन्न समुदायों से मुलाकात की। दोनों ने शिवतराई जंगल भितान सांचा में नेचर स्टडी कैम्प वन्यप्राणी और वनवासियों के संरक्षण को लेकर भी चर्चा की।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...