28.2 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

टीएस सिंहदेव बोले – घटना किसी भी प्रदेश में घट सकती है, भाजपा मणिपुर की घटना को दबाने के लिए छ.ग. का नाम ले रही है…

HomeChhattisgarhटीएस सिंहदेव बोले – घटना किसी भी प्रदेश में घट सकती है,...

Date:

रायपुर : 25 जुलाई 2023

रायपुर । डिप्टी सीएम ने राज्यसभा में दिए गए पीयूष गोयल के बयान पर भी पलटवार किया है। सिंहदेव ने कहा घटना किसी भी प्रदेश में घट सकती है। सरकार ने निर्णय क्या लिया यह महत्वपूर्ण है। मणिपुर के घटना को दबाने के लिए भाजपा राजस्थान और छग का नाम ले रहे है। सिंहेदव ने इससे पहले मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम मोदी के दिए गए बयान को लेकर कहा था कि प्रधानमंत्री जी, क्योंकि आपने मणिपुर के साथ छत्तीसगढ़ का नाम लिया, तो आपको बता दें कि हमारे प्रदेश में कानून व्यवस्था बरकरार है, सुरक्षित शासन में है। एनसीआरबी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ अपराधिक मामले पहले की भाजपा सरकार के मुकाबले 62% कम हुए हैं |

80 दिन का वक्त लगा प्रधानमंत्री को ‘मणिपुर’ बोलने में, गुस्सा आने में! और, आज जब बोले भी तो ऐसा मानो, देश को नहीं, चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हों। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने PM मोदी के INDIA को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। डिप्टी सीएम ने कहा ये छद्म मानसिकता का परिचायक है। आजादी के बाद कई विद्वानों ने संविधान बनाया। कांसीटूशन असेंबली के माध्यम से संविधान बनाया गया। उसके शब्द क्या है भारत थैट इज इंडिया है। हमारे संविधान में जो बात लिखी है उसे नकार रहे हैं। अत्यंत दुर्भाग्य की बात है इसको संज्ञान में लेना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...