31.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

कबीर को हमेशा सुनते आए है, आज भी सुन रहे है, लेकिन फिर भी मन नहीं भरता: मुख्यमंत्री श्री बघेल

HomeChhattisgarhकबीर को हमेशा सुनते आए है, आज भी सुन रहे है, लेकिन...

Date:

किस्सागोई के माध्यम से कहने-सुनने की परंपरा को पुनः स्थापित करने के लिए युवा कलाकारों के पहल को सराहा
मुख्यमंत्री ‘दास्तान-ए-कबीर‘ कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर, 22 जुलाई 2023

 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित ‘दास्तान-ए-कबीर‘ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने दर्शक दीर्घा में बैठकर संत कबीर की दास्तानगो को पूरा सुना और इसका आनन्द लिया। मुख्यमंत्री ने किस्सागोई के माध्यम से कहने-सुनने की परंपरा को पुनः स्थापित करने के लिए युवा कलाकारों के पहल को सराहा। गौरतलब है कि दास्तांगोई के लिए मशहूर कलाकार हिमांशु बाजपेयी सहित अजय टिपानिया, सुश्री प्रज्ञा शर्मा और वेदांत भारद्वाज ने संगीतमय प्रस्तुति दी।


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कबीर को हम सभी हमेशा सुनते आए है और आज भी सुन रहे है, लेकिन फिर भी मन नहीं भरता। यह खुशी की बात है कि युवा कलाकारों ने ही युवा पीढ़ी को कबीर से परिचय कराने का संकल्प लिया है और संत कबीर की कहानियां वो सुना रहे है। मुख्यमंत्री ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि खेत से फसल काटकर ब्यारा में लाने और मिसाई तक के इन डेढ़-दो महीनों में उन्हें कहानी सुनने का बड़ा अच्छा मौका मिलता था। गांव के जो लोग काम करते थे वे बहुत अच्छी-अच्छी कहानियां सुनाते थे। लोक जीवन में कहानियों का अपना संसार है और उसकी अपनी दुनिया है। कहानियों से सीखते-समझते हम बड़े हुए। आज की युवा पीढ़ी कहानियां नहीं सुनती।


मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पुस्तक पढ़कर जो बातें समझ नहीं आती, उन्हें छोटी-छोटी कहानियों और घटनाओं के माध्यम से उसे सहज ही समझा जा सकता है। कहानियों का अपना रस है, बड़ी सीख भी कहानियां आसानी से सीखा जाती है, अन्य विधाओं में ऐसा कम ही होता है। मुख्यमंत्री बघेल ने युवा कलाकारों के प्रयासों की प्रशंसा की और आगे भी ऐसे आयोजन की बात दोहराई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कलाकारों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पद्मश्री मदन चौहान, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...