30.1 C
Raipur
Monday, May 11, 2026

आज का राशिफल, 22 जुलाई 2023: सिंह, मकर समेत इन 4 राशियों को शनिदेव की कृपा मिलेगा लाभ, जानें आपकी राशि पर प्रभाव…

HomeChhattisgarhआज का राशिफल, 22 जुलाई 2023: सिंह, मकर समेत इन 4 राशियों...

Date:

रायपुर : 22 जुलाई 2023

शनिवार के दिन चंद्रमा का संचार सिंह उपरांत कन्या राशि में होगा। चंद्रमा का इस तरह संचार कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। इसी के साथ आइए जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

आज का राशिफल 22 जुलाई दिन शनिवार को चंद्रमा का संचार सिंह उपरांत कन्या राशि में होगा। साथ ही पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से वृषभ राशि वालों की सामाजिक कार्यों में रुचि लेने से पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, साथ ही तुला राशि वाले आर्थिक रूप से प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अधिक लाभ कमाएंगे और मीन राशि वाले किसी भी कार्य में अपने आपको थोपने की कोशिश करने से बचें। आइए जानते हैं शनिवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि: आसानी से काम पूरे होंगे

मेष राशि: आसानी से काम पूरे होंगे

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आज प्रतिस्पर्धा की कमी के कारण इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त काम की वजह से परेशान हो सकते हैं। दोपहर तक काम में गंभीरता दिखाएंगे, लेकिन इसके बाद शौक पूरा करने की चाहत के कारण काम में ध्यान नहीं लगेगा, फिर भी आर्थिक स्थिति में अच्छी रहेगी। आप अपनी इच्छाओं को आसानी से पूरा कर पाएंगे। दिखावे की प्रवृत्ति के कारण क्षमता से अधिक खर्च करने से बजट प्रभावित हो सकता है। अन्य दिनों की अपेक्षा आज घर में शांति रहेगी।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और छाया दान करें।

वृषभ राशि: सुख-सुविधाएं बढ़ाने पर खर्च होगा

वृषभ राशि: सुख-सुविधाएं बढ़ाने पर खर्च होगा

वृषभ राशि वालों के लिए आज कई तरह के खर्च एक साथ आ सकते हैं, लेकिन अचानक धन आगमन के कारण व्यर्थ खर्च नहीं होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेने से पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सहकर्मियों के साथ तालमेल की कमी के कारण कुछ समय के लिए व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं, फिर भी संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। घरेलू वस्तुओं की खरीदारी के साथ-साथ सुख-सुविधाएं बढ़ाने पर खर्च होगा। घर में रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल रहेगी। भविष्य के लिए बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव पर सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करें।

मिथुन राशि: सलाह के बाद ही काम करें

मिथुन राशि: सलाह के बाद ही काम करें

मिथुन राशि वालों का स्वभाव आज कुछ रूखा रहेगा। घर या बाहर अपनी जिद के आगे किसी की एक नहीं चलने देंगे, जिससे परिवार के सदस्यों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी परेशानी में डाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी या मनमानी के कारण लाभ में कमी हो सकती है। बेहतर होगा कि पैसों से जुड़ा काम न करें या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। इस दिन आप खुद को दूसरों से श्रेष्ठ दिखाने के चक्कर में अपमानित भी हो सकते हैं। घर में आमतौर पर माहौल शांत रहेगा, लेकिन किसी न किसी सदस्य के बीच मतभेद उत्पन्न होने से तीखी बहस होने की आशंका है।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

कर्क राशि: दिन मध्यम फलदायी रहेगा

कर्क राशि: दिन मध्यम फलदायी रहेगा

कर्क राशि वालों का दिन आज मध्यम फलदायी रहेगा। ना चाहते हुए भी किसी कलह में उलझ सकते हैं या किसी न किसी से आलोचना सुनने को मिल सकती है। व्यवहार में नरमी रखना जरूरी होगा, अन्यथा लाभ के अवसरों से दूरी बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा, खर्चों पर नियंत्रण रखें तो धन संबंधी कोई परेशानी नहीं होगी अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। किसी रिश्तेदार से अशुभ समाचार मिलने की आशंका है।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं और काली उड़द बहते जल में प्रवाहित करें।

सिंह राशि: मंदी के कारण लाभ कम होगा

सिंह राशि: मंदी के कारण लाभ कम होगा

सिंह राशि वालों को आज सुख-शांति का अनुभव होगा। लेकिन दिन के शुरुआती हिस्से में आलस्य के कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में देरी हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन के मध्य तक स्थिति अच्छी रहेगी, उसके बाद व्यापार में मंदी के कारण लाभ कम होगा। नौकरीपेशा लोग बिना किसी चिंता के आराम में समय बिताएंगे। शाम का समय बाहरी मनोरंजन में व्यतीत होगा। घरेलू जरूरतों पर धन खर्च भी अधिक रहेगा। घर के सदस्यों की चरम हरकतों को नजरअंदाज करें, शांति रहेगी।

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी पर सिंदूर अर्पित करें और बूंदी का भोग लगाएं।

कन्या राशि: मानसिक रूप से शांत रहेंगे

कन्या राशि: मानसिक रूप से शांत रहेंगे

कन्या राशि वाले आज संतुष्ट स्वभाव के रहने के कारण मानसिक रूप से शांत रहेंगे, लेकिन लापरवाह रवैये के कारण परिवार के सदस्यों के ताने सुनने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिक सतर्कता बरतनी होगी, प्रतिस्पर्धा और व्यस्तता अधिक रहेगी, जिससे चोरी होने का भय रहेगा। धन लाभ के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, काम आपकी जरूरत के मुताबिक ही होगा। शाम को काम से समय निकालकर दोस्तों, परिचितों के साथ यात्रा-पर्यटन में खर्च करेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि छोटी-छोटी बातों को लेकर आपसी रिश्ते खराब न हों।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी के साथ शनिदेव की भी की पूजा करें।

तुला राशि: काल्पनिक दुनिया में खोए रहेंगे

तुला राशि: काल्पनिक दुनिया में खोए रहेंगे

तुला राशि वाले आज काल्पनिक दुनिया में खोए रहेंगे। आपके विचार जितने बड़े होंगे, कार्य उतने ही अच्छे होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में देर से आने के कारण काम भी विलंब से हो सकता है। लेकिन आर्थिक रूप से प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अधिक लाभ कमाएंगे। मानसिक दुविधा के कारण कोई कॉन्ट्रैक्ट हाथ से निकलने की आशंका बन रही है। परिवार में ज्यादा बोलने के कारण कुछ समय के लिए माहौल खराब हो सकता है। घरेलू जरूरतों के साथ बुजुर्गों की दवाइयों पर भी खर्च करना पड़ सकता है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें और सिंदूर अर्पित करें।

वृश्चिक राशि: पुराने कार्यों से फायदा होगा

वृश्चिक राशि: पुराने कार्यों से फायदा होगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आप जो भी कार्य करने का मन बनाएंगे, उस में कुछ रुकावट आ सकती हैं। कार्य व्यवसाय में छोटी सी गलती बड़े नुकसान का कारण बन सकती है, सतर्क रहो। पुराने कार्यों से ही कुछ फायदा हो सकता है, नए काम अभी हाथ में न लें, नई मुसीबत में फंस सकते हैं। किसी की बुरी बातों या चुगली से परेशान न हों, ऐसी कई घटनाएं घटेंगी, अगर आप चुप रहेंगे तो किसी भी तरह के दुष्परिणाम से बच जाएंगे। परिवार में सभी की राय अलग-अलग होने से तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है। सायंकाल के समय थोड़ी राहत मिलेगी।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें और शनिदेव का ध्यान करते हुए गरीबों को दान करें।

धनु राशि: कोई शुभ समाचार मिलेगा

धनु राशि: कोई शुभ समाचार मिलेगा

धनु राशि वाले आज घरेलू कार्यों में अधिक व्यस्त रहेंगे। सुबह से ही बाहर पर्यटन या रिश्तेदारी में जाने की तैयारी होगी। कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे, परिणामस्वरूप आंशिक लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। खर्चे आय से अधिक होंगे, फिर भी इससे आप पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि ज्यादातर खर्चे जरूरी हैं। नौकरीपेशा लोगों को करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, इसका लाभ बहुत जल्द मिलने की संभावना है। यात्रा करते समय सहयात्रियों से नम्रता से व्यवहार करें, अन्यथा झगड़ा हो सकता है। घरेलू सुख में वृद्धि होगी।

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। शनि मंदिर में लोहे का त्रिशूल दान करें।

मकर राशि: घर में उत्साह का माहौल रहेगा

मकर राशि: घर में उत्साह का माहौल रहेगा

मकर राशि वालों का आज का दिन सुखद रहेगा। परिवार के सदस्य, मित्र और रिश्तेदार दिन को और अधिक सुखद बनाने में मदद करेंगे। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती जरूर रहेगी लेकिन उसके बाद शारीरिक रूप से फिट दिखेंगे। दिन का अधिकतर समय घूमने-फिरने और मनोरंजन में व्यतीत होगा। व्यापारी वर्ग अधूरे काम जल्दी पूरा करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज के दिन तालमेल बना रहेगा, फिर भी आप चाहकर भी अनावश्यक खर्चों को नहीं रोक पाएंगे। परिजनों की मनोकामना पूरी होने से घर में उत्साह का माहौल बनेगा।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें और 5 चमेली के तेल के दीपक जलाएं।

कुंभ राशि: आपसी संबंध प्रगाढ़ होंगे

कुंभ राशि: आपसी संबंध प्रगाढ़ होंगे

कुंभ राशि वाले आज थोड़े से व्यस्त रहेंगे। किसी इच्छा के पूरा न होने से निराश हो सकते हैं। धार्मिक क्षेत्र में की गई यात्रा या मंदिर जाने के योग बनने से मानसिक शांति मिलेगी। अपनी बात खुलकर कह पाएंगे, जिससे लोगों के साथ आपसी संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। परिवार के साथ-साथ बाहर के लोगों का भी आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा। किसी नादानी का खामियाजा आपके परिवार वालों को भी भुगतना पड़ सकता है, मान-सम्मान को ध्यान में रखकर ही कोई कदम उठाएं। आर्थिक आयोजन सुचारू रूप से संपन्न होंगे, फिर भी धन की आमद मध्यम से कम रहेगी।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मीन राशि: दुर्घटनाओं से बचें

मीन राशि: दुर्घटनाओं से बचें

मीन राशि वालों का दिन आज विपरीत फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा लापरवाही के कारण परिणाम गंभीर हो सकते हैं। शारीरिक अस्वस्थता के कारण मन किसी काम में कम ही लग पाएगा। हाथ-पैरों में शिथिलता रहेगी, पेट संबंधी या सर्दी-बुखार आदि से कष्ट हो सकता है। किसी भी कार्य में अपने आपको थोपने की कोशिश करने से बचें, अन्यथा परिणाम निराशाजनक होंगे। यदि आप यात्रा की योजना बना रहे हैं तो जितना हो सके आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचें, चोट लगने का भय रहेगा। परिजनों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें, गलतफहमियां दूर होंगी।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं और जरूरतमंदों को चावल का दान करें।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परीक्षा खत्म होते ही 48 घंटे में हॉस्टल खाली करने का आदेश, छात्रों में बढ़ी चिंता…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु:• गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के वीर सावरकर...

सरकारी जमीन पर बने कमोदा रिसॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई टली…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ अंबिकापुर। शहर के चर्चित कमोदा रिसॉर्ट...

वीआईपी चौक के पास चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी …

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के वीआईपी चौक के...