18.7 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

डिप्टी सीएम सिंहदेव ने भी दीपक बैज का किया स्वागत, मोहन मरकाम को दिया धन्यवाद.

HomeChhattisgarhडिप्टी सीएम सिंहदेव ने भी दीपक बैज का किया स्वागत, मोहन मरकाम...

Date:

रायपुर: दीपक बैज के नए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने उनका स्वागत किया है। टी.एस. सिंहदेव ने लिखा कि- दीपक बैज जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नियुक्त होने के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं और सुस्वागतम।

उन्होंने आगे लिखा कि- मोहन मरकाम जी को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष के रुप में वर्षों तक संगठन को दी गई सेवाओं और नेतृत्व के लिए धन्यवाद देता हूं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मोहन मरकाम को पीसीसी अध्यक्ष पद से हटाते हुए बस्तर के सांसद दीपक बैज को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई दी है साथ ही मोहन मरकाम का भी आभार जताया है। दूसरी तरह भाजपा ने इस नई नियुक्ति पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि ‘जिसका स्वाभिमान जागेगा उसे ‘मोहन मरकाम’ बना दिया जाएगा’

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related