21 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

नारायणपुर पुलिस के अथक प्रयासों से अबुझमाड़ क्षेत्र में बढ़ी मोबाईल कनेक्टिविटी…

HomeChhattisgarhनारायणपुर पुलिस के अथक प्रयासों से अबुझमाड़ क्षेत्र में बढ़ी मोबाईल कनेक्टिविटी...

Date:

सोनपुर एवं कोहकामेटा में चालू हुए दो नये मोबाईल टॉवर |

संचार सुविधा एवं इंटरनेट के माध्यम से लाभांवित हो रहे है अबुझमाड़ के ग्रामीण|

सुनील सिंह राठौर : 21 जून 2023

नारायणपुर : 19 जून 2023 जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर जिले के अंदरूनी क्षेत्र में विकास एवं निर्माण हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था प्रदाय किया जा रहा है। जिसके परिणामस्वरूप अंदरूनी क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में जिला नारायणपुर के अबुझमाड़ क्षेत्र अन्तर्गत मुख्यालय से करीब 30 कि.मी. दूर ग्राम सोनपुर एवं कोहकामेटा में मोबाईल के दो नये टॉवर लगाकर दूर संचार व्यवस्था प्रारंभ किया गया है। सोनपुर और कोहकामेटा में मोबाईल टॉवर लगने से अंदरूनी क्षेत्र के ग्रामीणों और सुरक्षा बलों को दूरसंचार व्यवस्था एवं इंटरनेट का लाभ मिल रहा है जिसके माध्यम से लोग शासकीय योजनाओं, देश-विदेश की घटनाओं एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर लाभांवित हो रहे है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related