18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

महासमुंद: सिरपुर महोत्सव में जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी

HomeChhattisgarhमहासमुंद: सिरपुर महोत्सव में जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी

Date:

सिरपुर महोत्सव में जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी

लोगों को  मिल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी
बड़ी एलईडी स्क्रीन पर योजनाओं-उपलब्धियों किया जा रहा प्रदर्शन


महासमुंद, 7 फ़रवरी 2023
सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां पर आधारित छायाचित्र विकास प्रदर्शनी सिरपुर में लगाई गई है। यह तीन दिवसीय निःशुल्क प्रदर्शनी मुख्य सांस्कृतिक मंच के सामने लगाई गई है। जिसे महोत्सव में आने वाले आगन्तुक प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंच रहे है। प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क प्रचार सामग्री और जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन का भी वितरण किया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी 5 फ़रवरी से पूर्वाह्न 11 बजे से रात्रि 10 बजे आम जानता के लिए खुली हुई है।
ज़िला जनसंपर्क अधिकारी श्री शशिरत्न पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरपुर महोत्सव में आने वाले सैलानियों और दर्शक सरकारी योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। प्रदर्शनी का अवलोकन अधिकारी-कर्मचारियों और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों ने खास रुचि दिखाई। ज्ञानवर्धक और शासन की योजनाओं की जानकारी एक ही जगह मिलने पर प्रदर्शनी की सराहना कर रहे हैं। निःशुल्क वितरित की जा रही सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित पुस्तक एवं पॉम्प्लेट को बहुत उपयोगी भी बता रहे हैं।
वही राज्य शासन की योजनाओं का बड़ी एलईडी स्क्रीन के ज़रिए प्रदर्शन किया जा रहा है। महोत्सव में आने वाले लोग ख़ास कर युवा स्क्रीन और प्रदर्शनी में अपनी और मित्रों के साथ तस्वीर खीच रहे है। महोत्सव में विभिन्न विभागों महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकीय, ज़िला विधिक,आदिम जाति कल्याण, पर्यटन, कृषि, वन विभाग, उद्यानकी, पशुपालन, समाज कल्याण आदि ने भी प्रदर्शनी स्टाल लगाए है और विभागीय योजनाओं की जानता को शासन की  योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी उपलब्ध करा रहे है।
बतादें कि प्रदर्शनी में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को ऑकड़ों और रंगीन छायाचित्र के साथ सरल भाषा में प्रदर्शित किया गया है – मुख्यमंत्री किसान न्याय योजना, श्री धन्वंतरी मेडिकल, गोधन न्याय योजना, वनोपज, राम वन गमन पथ, छत्तीसगढ़ मॉडल, लोक परम्पराओं और संस्कृति का, न्याय का इरादा निभाया वादा आदि की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गयी है। प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क प्रचार सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है। लोगों के लिए प्रदर्शनी निःशुल्क है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...