31.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा के पहल पर अंततः सहकारी समिति कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की, विभिन्न मांगों को लेकर एक पखवाड़े से दे रहे थे धरना…

HomeChhattisgarhजिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा के पहल पर अंततः सहकारी...

Date:

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा ने अपनी अहम् भूमिका निभायी |

रायपुर : 18 जून 2023


रायपुर: विगत 15 दिनो से ज्यादा समय हो चुका है ,जो कि अपने विभिन्न मांगों को लेकर सहकारी समिति संघ के बैनर तले कर्मचारी धरना दे रहे थे | जिसके चलते किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था | किसानी का समय होने के वजह से खाद से लेकर विभिन्न परेशानियों से किसानों को जुझना पड रहा था | अंततः आज कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी | कर्मचारी संघ के प्रतिनिधित्व मंडल ने अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर एवं रजिस्टार रमेश शर्मा से मुलाकात कर अपनी बातें रखी | वही मध्यस्ता में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा की अहम भूमिका रही | रजिस्ट्रार एवं बैजनाथ चंद्राकर से मुलाकात के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सार्थक चर्चा की कर्मचारियों की मांगे जल्द से जल्द पूर्ण कराने हेतु उन्हें आश्वासन दिया | आश्वासन से संतुष्ट कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी है| हड़ताल समाप्ति की घोषणा के बाद जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार एवं विभागीय मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम पर पूरा भरोसा है, कि आने वाले समय में उनका हक उन्हें जरूर मिलेगा | उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्ग को साथ लेकर चली है, किसान हो या कर्मचारी सभी की जायज मांगों को पूरा किया है और यह सरकार सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है | आने वाले समय में निश्चित तौर पर सहकारी समिति कर्मचारियों की मांगों पर विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...