11 जून का आर्थिक करियर राशिफल बता रहा है कि मेष राशि के लोग अपनी मेहनत और कार्यकुशलता से लाभ पाएंगे। आइए जानते हैं रुपये पैसे और नौकरी कारोबार के मामले में मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

रायपुर : 11 जून 2023

आर्थिक और करियर राशिफल की बात करें तो शनिवार 11 जून का दिन चंद्रमा की कर्क और गुरु की मीन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ लाभदायक रहेगा। मेष राशि के जातकों को भी अपनी मेहनत और लगनशीलता का लाभ कार्यक्षेत्र में प्राप्त होगा। आइए जानते हैं 11 जून का करियर राशिफल ऐस्ट्रॉलजर आचार्य कृष्णदत्त शर्मा से।

मेष राशि आज मेष राशि के जातक काफी उत्साहित रहेंगे और अपनी चाहतों को पूरा करने के लिए सक्रिय रहेंगे। इन्हें आज अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल प्राप्त होगा। काम के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा आज सफल होगी। वैसे आज आपको अपने क्रोध और व्यवहार को संयमित रखना चाहिए क्योंकि अधिकारी वर्ग से कहासुनी होने की आशंका दिख रही है। किसी मित्र या सगे-संबंधी से मिलना-जुलना हो सकता है, इनकी वजह से आपका खर्च भी बढेगा।

वृष राशि वृषभ राशि वालों के लिए करियर कारोबार के मामले में 11 जून का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल की कमी रहेगी। लेकिन आप अपनी कार्यकुशलता और लगनशीलता से विरोधियों और शत्रुओं को मात देने में सफल रहेंगे। शुभ और कुछ घरेलू जरूरतों के ऊपर भी आपका धन खर्च होगा।

मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। नए कार्य की योजना बनेगी। कुछ पुराने अटके कार्यों को भी आप पूरा करने की कोशिश करेंगे। दोपहर के बाद का समय आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। घरेलू जरूरतों पर आपका धन खर्च हो सकता है। आर्थिक मामलों में दिन कुछ उलझन वाला रहेगा। आय से अधिक खर्च मानसिक तनाव देगा।

कर्क राशि कर्क राशि के जातक करियर और कारोबार के मामले में लकी रहेंगे। इन्हें अपने सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में साझेदारों से लाभ और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप सहभागी बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन लाभ दिलाने के साथ खर्चीला भी रहने वाला है। मेहनत के बाद काम बन जाने से मानसिक शांति महसूस करेंगे।

सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक करियर के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कुछ नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। वैसे सलाह है कि आप अपने काम में सजगता और सतर्कता बनाए रखें। वैसे गुरु ग्रह की शुभ स्थिति से आपके सोचे हुए काम बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और महत्व बढ़ेगा।

कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ फलदायी रहेगा। सामाजिक कार्यों में सहभागी हो सकते हैं, प्रभाव और प्रतिष्ठा का भी आपको लाभ मिलेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी या काम आपके ऊपर आ सकता है इसके लिए थोड़ी घबराहट हो सकती है। लेकिन धैर्य पूर्वक आप सभी काम को पूरा कर पाएंगे। पुराने मित्रों और परिचितों के साथ भी आज आपका समय बीतेगा, कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

तुला राशि आपकी राशि का स्वामी शुक्र आज आप पर मेहरबान हो रहा है। ऐसे में आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी लेकिन इन पर धन भी खर्च होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में कमाई में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। कोई डील फाइनल करने जा रहे हैं तो आप सफलता पाएंगे। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। कीमती सामानों का ध्यान रखें, चोरी होने और खोने का भय बना रहेगा।

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के जातकों के सितारे बताते हैं कि आप भावुक और उदार रहेंगे। आप स्वयं आगे बढ़कर सहकर्मियों और साथियों की मदद करेंगे। लेकिन कोई आपकी अच्छाई को गलत न समझ ले इसका भी ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा। आपकी सफलता और अधिकारों में वृद्धि से कुछ लोगों का मूड खराब हो सकता है। लेकिन आपको संयम बरतना चाहिए। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। कुछ गैर जरूरी चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं।

धनु राशि धनु राशि के लोगों को बेहद संयम और व्यवहारिक होकर आज चलना होगा। कुछ विपरीत स्थितियों के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। किसी की सहायता करने के चक्कर में आज खुद परेशान हो सकते हैं। नौकरी और बिजनस में अपनी वाणी और व्यवहार से आप लाभ हासिल कर पाएंगे। कमाई के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। शाम के समय शौक और मनोरंजन पर धन खर्च कर सकते हैं।

मकर राशि मकर राशि के लोगों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। कोई नई डील फाइनल हो सकती है जिससे अचानक धन का लाभ होगा। दोस्तों और परिचितों द्वारा किसी स्कीम में धन लगाने की सलाह मिल सकती है लेकिन समझदारी से काम लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। जोखिम वाले मामलों से दूर रहें। मन को संयमित रखकर कोई भी फैसला लें नहीं तो गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कुंभ राशि कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि इनके लिए दिन लाभप्रद और उत्साहवर्धक रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आर्थिक मामलों में भी दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनस में कमाई से मन आनंदित होगा। साझेदारों से अगर तनाव चल रहा है तो इस बातचीत से निपटा लें नहीं तो काम प्रभावित होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

मीन राशि मीन राशि के जातकों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और प्रोत्साहन भी पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। शिक्षा और कला जगत से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वरिष्ठजनों से सहयोग पाएंगे। आर्थिक मामलों में दिन लाभकारी है। बच्चों और परिवार की खुशी के लिए आप धन खर्च करेंगे। यात्रा पर भी धन व्यय का योग बना हुआ है।