27.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

राशिफल 9 जून 2023 :कन्‍या और वृश्चिक राशि वालों के कार्यक्षेत्र में होगी उन्‍नति और अधिकारों में होगी वृद्धि | आओ देखें आज का राशिफल …

HomeRaipurराशिफल 9 जून 2023 :कन्‍या और वृश्चिक राशि वालों के कार्यक्षेत्र में...

Date:

रायपुर : 08 जून 2023

आज का राशिफल, 9 जून 2023: शुक्रवार 9 जून को मां लक्ष्‍मी की कृपा से कन्‍या और वृश्चिक राशि वालों के करियर में तरक्‍की होने के संकेत मिल रहे हैं। आपके कार्यक्षेत्र में उन्‍नति होगी और आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। इन राशियों के जातकों को प्रमोशन का समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी का आर्थिक राशिफल।

मेष राशी (चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,आ)मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। आपके अच्छे कार्यों से आपका और आपके परिवार का नाम रौशन होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ भी आपको मिलेगा। आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में आप दान पुण्‍य में कुछ व्‍यय करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्‍य रहेगा और सब कुछ आपकी दिनचर्या के अनुसार होता रहेगा। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे।


वृषभ राशि ( ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)वृष राशि वालों का दिन शुभ होगा और आप अपनी व संतान की तरक्‍की को देखकर खुश होंगे। उनके श्रेष्ठ आचरण और सफलता को देखकर आपको हर्ष होगा। माता-पिता से आशीर्वाद लेकर घर से निकलें कोई विशेष सफलता मिलेगी। भौतिक सुविधाएं बढ़ेंगी और नौकरों का सुख मिलेगा। आमदनी के नए मार्ग बनेंगे। सायं काल से रात्रि तक का समय देवदर्शन और पुण्य कार्यों पर व्यतीत होगा।

मिथुन राशि (मिथुन, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। यदि कोई मुकदमा या कोई अन्य पूछताछ चल रही है तो आज समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। त्वरित निर्णय न ले पाने के कारण कार्यों में बाधा आएगी और हानि हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों पर अधिकारियों की कृपा होगी और आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। रात्रि का समय मौज मस्ती में बीतेगा।

कर्क राशि (कर्क, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)कर्क राशि वालों का दिन शुभ होगा और यदि आपकी प्रोन्नति रुकी है तो आज हो जाएगी। इसके अतिरिक्त आज आपकी बातों से कोई आकर्षित होगा। किसी बहुत बड़े अफसर को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। नेत्र विकार दूर होंगे। निर्णय लेने की क्षमता का लाभ होगा और आपका कोई रुका कार्य संपन्‍न होगा। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

सिंह राशि (सिंह, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टी) सिंह राशि के लोगों का दिन अनुकूल होगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में कुछ नए परिवर्तन होंगे। नौकरीपेशा हैं तो आपके अधिकार बढ़ेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा और आपका सम्‍मान बढ़ेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। सामाजिक कार्य में आपका योगदान बढ़ेगा। क्षमता से अधिक धन प्राप्त होने के कारण आप में अभिमान आ सकता है। बेहतर होगा कि इससे दूर रहें।

कन्या राशि (कन्या, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) कन्या राशि वालों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपके अधिकारों में वृद्धि के साथ साथ ही आपके उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे। शानशौकत के लिए आप धन का अपव्यय करने से पीछे नहीं हटेंगे और इसमें ही आपका बजट बिगड़ सकता है। आप दूसरों की भलाई व सेवा मन लगाकर दिल से करते रहे हैं, इसका लाभ आज आपकी संतान को मिलेगा। राशि स्वामी की वजह से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।


तुला राशि (तुला, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है। आज काफी सोचविचारकर काम करने के बाद भी नुकसान हो सकता है। अकस्मात् कोई सरकारी आर्थिक दंड आपके सिर पर आ सकता है। इसलिए जोखिम के कामों से दूर रहें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक मानहानि की आशंका आपके लिए बन रही है।

वृश्चिक राशि ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) वृश्चिक राशि वालों का दिन शुभ है और आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु का लाभ हो सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके पद और अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके साहस एवं पराक्रम के आगे विरोधी भी हार मान लेंगे। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। नौकर चाकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

धनु राशि (धनु, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे) धनु राशि वालों को आज के दिन भरपूर लाभ होगा। आध्यात्म से आपको ज्ञान की प्राप्ति होगी। आप बुद्धि और विवेक से नई खोज कर पाएंगे और उसके माध्‍यम से आपकी तरक्‍की हो सकती है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। विश्वास प्राप्त व्यक्ति एवं नौकर चाकर विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे सावधान रहें। पैसों के मामले में किसी प्रकार का लेनदेन करने से बचें।

मकर राशि (मकर, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में काफी मिलाजुला रहेगा। आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अधिक रहेगा किन्तु ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं जो कि आपको न चाहकर भी करने पड़ेंगे। यदि आपकी तरक्‍की किसी कारण से रुकी थी तो आज हो सकती है। आपके हाथ में बड़ी मात्रा में पैसा आने से हर्ष होगा। रात्रि में शुभव्यय तथा कीर्ति में वृद्धि होगी।


कुंभ राशि (कुंभ, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) कुंभ राशि के लोगों को आज किसी काम में जल्‍दी से बचना चाहिए। आप विशेष धैर्य से काम लें, नहीं तो आपको कुछ समस्‍याएं हो सकती हैं। जल्दबाजी में किए गए कार्य से हानि होने की आशंका है। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। नए कार्यों में निवेश करना पड़े तो जरूर करें। आगे चलकर लाभ होगा। संतान की नौकरी की खबर आ सकती है और पूरे परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा।

मीन राशि (मीन, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) मीन राशि के लोगों को कुछ समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप काम को आगे बढ़ाने के लिए लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको लाभ होगा। आसानी से मिल जाएगा। नई-नई योजनाएं बनाकर उन्हें सफल बनाने की कोशिश सफल होगी। आपके साहस एवं पराक्रम से आपका आत्म विश्वास बढ़ेगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...