21.2 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

राशिफल 8 जून 2023 :मकर और कुंभ सहित इन 7 राशियों के लिए शुभ होगा गुरुवार, देखें आर्थिक राशिफल

HomeChhattisgarhराशिफल 8 जून 2023 :मकर और कुंभ सहित इन 7 राशियों के...

Date:

रायपुर : 08 जून 2023

आज का राशिफल, 8 जून 2023: करियर और आर्थिक मामलों में गुरुवार का दिन मकर और कुंभ के अलावा सिंह, कन्‍या और तुला के लिए भी शानदार होगा। इन्‍हें भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं मिथुन राशि वालों का खर्च बढ़ने के संकेत हैं। आइए जानते विस्‍तार से गुरुवार का आर्थिक राशिफल।

मेष राशी (चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,आ)मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्‍यस्‍तता में बीतेगा और आपका पूरा दिन आज किसी प्रकार की व्‍यवस्‍था करने में बीतेगा। आज आपको किसी प्रकार की खरीदारी करने के लिए जाना पड़ सकता है। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज कुछ बदला रहेगा। सावधानीपूर्वक वही काम करें जिसके पूरा होने में आपको संदेह न हो।


वृषभ राशि ( ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)वृष राशि के लोगों का दिन शुभ है और भाग्‍य आपका साथ दे रहा है। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपको किस्‍मत का साथ मिलेगा। आपके मान प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी और ऑफिस में भी आपके काम को नई पहचान मिलेगी। उत्तम प्रकार की धन दौलत आपको मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको नए सहयोगी मिलेंगे और आपको उनसे मदद मिलेगी।

मिथुन राशि (मिथुन, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)मिथुन राशि के लोगों का दिन आज काफी व्‍यस्‍तता में बीतेगा। आज का दिन भागदौड़ और विशेष प्रकार की चिंता को दूर करने में बीतेगा। आज आपके घर में कुछ मेहमान आ सकते हैं और आपका खर्च इस प्रकार से बढ़ सकता है।

कर्क राशि (कर्क, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)कर्क राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ‍ मिल रहा है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं और साथ ही कुछ खर्च भी बढ़ सकते हैं। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य की पूर्ति होगी।

सिंह राशि (सिंह, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टी)सिंह राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपकी आय में भी वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। ग्रहों के शुभ योग से आपकी किस्‍मत चमकेगी। भाग्य में वृद्धि होगी और कार्यस्‍थल पर आपके काम की तारीफ होगी। स्थान परिवर्तन से आपको लाभ हो सकता है। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्टा और सुमधुर वाणी रखने से आपको लाभ होगा।

कन्या राशि (कन्या, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)कन्या राशि वालों का भाग्‍य साथ देगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होगी। बेहतर होगा कि सबका सम्‍मान करें तो आपको लाभ मिलेगा। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आपके लिए सबसे अच्‍छा है। बहस व टकराव से बचें और सभी का सम्‍मान करें।


तुला राशि (तुला, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)तुला राशि वालों का दिन शुभ है और आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी और मन में संतोष रहेगा। आज का दिन आनंद में बीतेगा। आपके सौंदर्य में वृद्धि होगी और आज आप भौतिक सुविधाओं के संबंध में कोई खरीद कर सकते हैं। किसी निकट मित्र की सलाह और सहयोग से आपका सम्‍मान बढ़ेगा। समय का लाभ उठाएं और मन में संतोष रखें।

वृश्चिक राशि ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपके परिवार में एकता बढे़गी। आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके पार्टनर काम को आगे बढ़ाने और सुधारने में विशेष योगदान दे रहे हैं। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपका दिन सुख और शांति से बीतेगा।

धनु राशि (धनु, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ वाला है और आपको कहीं से रुका हुआ धन भी मिल सकता है। आपकी स्थिति मजबूत होगी और कार्य संपन्‍न होंगे। आज द्वितीय भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने से कोष में वृद्धि होगी। आप अपने बलबूते अपनी समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं।

मकर राशि (मकर, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)मकर राशि वालों का दिन आज काफी बिजी रहने वाला है और आपको सफलता के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपके लिए सबसे जरूरी है। बेहतर होगा कि अपने कारोबार को ठीक से समेट लें और हिसाब मजबूत रखें।


कुंभ राशि (कुंभ, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)कुंभ राशि वालों का दिन शुभ है और आज आपके भाग्‍य में व‍ृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। शुभ कार्यों पर खर्च होगा और मन में प्रसन्‍नता होगी। किसी भी प्रकार की चिंता से दूर रहें। आज आप सफलता की प्राप्ति से हर्ष होगा और भाग्‍य का साथ मिलेगा।

मीन राशि (मीन, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)मीन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्‍य का साथ मिलने वाला है और आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी। घरेलू स्तर पर मांगलिक कार्य होंगे और आपका मन उसमें लगेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और उसमें आपको काफी खर्च करना पड़ सकता है। दान पुण्‍य करने से आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related