22.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

SECR के बिलासपुर मंडल के निगौड़ा जैतहरी स्टेशन के मध्य समपार फाटक क्रमांक बीके 52 को बंद कर उसके स्थान पर लिमिटेड हाइट सबवे (रेल ओवर ब्रिज) का निर्माण कार्य-रहेगा मेगा ब्लाक …

HomeChhattisgarhSECR के बिलासपुर मंडल के निगौड़ा जैतहरी स्टेशन के मध्य समपार फाटक...

Date:

बिलासपुर:- 27 मई, 2023

रेलवे द्वारा बुनियादी ढाँचे के विकास नवाचार,नेटवर्क क्षमता में विस्तार तथा अधोसंरचना विकास हेतु विभिन्न कार्य किये जा रहे है | जिससे यात्री सुविधाओं के साथ साथ रेल परिचालन और भी संरक्षित एवं निर्बाध गति से परिचालित किया जाएगा | इस कड़ी में कल दिनांक 28 मई 2023 को SECR बिलासपुर मंडल के निगौदा जैतहरी स्टेशन के मध्य समपार फाटक क्रमांक BK 52 को बंद कर उसके स्थान पर लिमिटेड हाइट सबवे (रेल ओर्वर ब्रिज ) का निर्माण कार्य किया जाएगा | स्थानीय लोगों की सुविधा एवं मांग के दृष्टिगत तथा सड़क मार्ग को सुचारू रूप से परिचालित करने हेतु यह कार्य किया जाएगा। इसमें 8.40 घंटे का मेगा ब्लॉक कर इस लिमिटेड हाइट सबवे का कार्य पूरा किया जाएगा।

इस कार्य के फलस्वरूप SECR से चलने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा ,जिसका विवरण इस प्रकार है :-

रद्द होने वाली गाडियां:-


1) दिनांक 28 मई, 2023 को 08747/08748 बिलासपुर कटनी बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

2) दिनांक 28 मई, 2023 को 08740 /08739 बिलासपुर शहडोल बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

रिशेड्यूल होने वाली ट्रेन

  1. ट्रेन नंबर 18477 पुरी योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस दिनांक 27मई 2023 को 1.30 घंटे विलंब से प्रारंभ होगी।
  2. ट्रेन नंबर 22910 पुरी बलसाड़ एक्सप्रेस दिनांक 28 मई 2023 को 4.00 घंटे विलंब से प्रारंभ होगी।

3.ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस दिनांक 28 मई 2023 को 3.30 घंटे विलंब प्रारंभ होगी।

समपार फाटक क्रमांक बीके 52 को बंद कर उसके स्थान पर लिमिटेड हाइट सबवे (रेल ओवर ब्रिज) का निर्माण से स्थानीय लोगों की सुविधा बढ़ेगी तथा सड़क मार्ग से यातायात सुचारू रूप से परिचालित किया जाएगा। इसके बनने से गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तीव्रता आयेगी तथा क्षमता मे विस्तार होने से यात्री सुविधाओं के लिए उन्नत एवं बेहतर कार्य किया जा सकेगा ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों से सहयोग कि अपील करती है । वर्तमान में होने वाली यह असुविधा भविष्य में व्यापक सुविधाओं का आधार बनेगी

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related