रायपुर यूनियन क्लब- यहाँ बैठकर शराब पीना आपके स्वास्थ्य के लिए न केवल हानिकारक हो सकता है बल्कि कभी भी इज्जत के चिथड़े उधड़ सकते है।

HomeCHHATTISGARHRAIPURरायपुर यूनियन क्लब- यहाँ बैठकर शराब पीना आपके स्वास्थ्य के लिए न...

Date:

रायपुर : रायपुर यूनियन क्लब जहाँ बैठकर शराब पीना आपके स्वस्थ के लिए न केवल हानिकारक हो सकता है बल्कि कभी भी इज्जत के चिथड़े उधड़ सकते है। दरअसल, मोतीबाग और पुराने मंत्रालय दाऊ कल्याण सिंग भवन के मोहाने पर स्थित यूनियन क्लब के “अय्याशी कॉरिडोर” को छोड़कर एक अनावश्यक बड़े हिस्से पर लंबित योजना को मूर्तरूप देने की सरकारी कवायत अब क्रियान्वित होने की कगार पर बताई जाती है। इसके चलते क्लब का दारू पिलाने का लायसेंस इस बार अभी तक समाचार लिखे जाने के क्षणों के बीते पलो में भी नवीनीकृत नहीं किया गया है। इसके बावजूद भी क्लब में गैरकानूनी गतिविधिया जोरो पर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक इस क्लब में बीते 01/05/2023, अप्रैल माह से बगैर लायसेंस दारू पीने पिलाने, चखना खाने-खिलाने, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार दवारा उपलब्ध कराई जा रही घटिया और नकली शराब उपलब्ध कराने का परम्परागत खेल जारी है। इस खेल से जहां क्लब की आड़ में शराब की तस्करी करने वालो की चांदी कट रही है वही क्लब के कई सम्मानित मेंबर के गिरेबान पर ईडी और अन्य जाँच एजेंसियों का हाथ लगातार बढ़ते जा रहा है।अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि कभी भी यहाँ किसी की भी टोपी उछल सकती है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...