36.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

अमृत भारत स्टेशन स्कीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 49 स्टेशन शामिल, जिसमें छत्तीसगढ़ के 30…

HomeChhattisgarhअमृत भारत स्टेशन स्कीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 49 स्टेशन...

Date:

देश के 1275 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन स्कीम के अंतर्गत चिन्हित

बिलासपुर। रेल मंत्रालय ने स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना नाम से एक नई नीति तैयार की है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दीर्घकालिक दृष्टिकोण से लगातार स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। यह योजना स्टेशन की आवश्यकताओं के अनुसार दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार करने और मास्टर प्लान के तत्वों के कार्यान्वयन पर आधारित है। इस योजना से देश के 1275 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करके उनको विकसित किया जाएगा।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 49 स्टेशन शामिल हैं। इसमें बिलासपुर, रायगढ़, बाराद्वार, चाम्पा, नैला, अकलतरा, कोरबा, उसलापुर, पेंड्रारोड, बैकुंठपुर रोड, अंबिकापुर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, बिजुरी, ब्रजराजनगर, बेलपहाड़, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, बालोद, दल्ली राजहरा, भानुप्रतापपुर, सरोना, मरोदा, मंदिर हसौद, उरकुरा, भिलाई नगर, बिल्हा, निपानिया, भाटापारा, हथबंद, तिल्दा नेवरा, रायपुर, बालाघाट, चंडाफोर्ट, छिंदवाड़ा, गोंदिया ,राजनन्दगाँव, डोंगरगढ़, भंडारा रोड, नैनपुर, इतवारी, कामठी, मांडलाफ़ोर्ट, सिवनी, तुमसर रोड, वडसा, आमगाँव आदि स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों में छत्तीसगढ़ के 30,मध्य प्रदेश के 9, महाराष्ट्र के 8 और ओडि़शा के 2 स्टेशन शामिल हैं।

यह योजना स्टेशन की आवश्यकताओं के अनुसार दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार करने और मास्टर प्लान के तत्वों के कार्यान्वयन पर आधारित है। इसके अंतर्गत दीर्घकालिक दृष्टिकोण से लगातार स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। इसका उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं से इतर सुविधाओं को बढ़ाने के लिए मास्टर प्लान तैयार करना है। इसे लक्ष्य के साथ चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। स्टेशन पर नई सुविधाओं की शुरुआत के साथ ही पुरानी सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जाएगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related